ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली दवाओं के संजाल का किया राजफाश

Lucknow
  • आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार, 1.20 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
  • बरामद नशीली दवाओं की कीमत 71 लाख 44 हजार 180 रुपए

ए अहमद सौदागर

Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर वहां से नशीली दवाओं की बड़ी खेप की सप्लाई होने से  पहले ANTF यूनिट लखनऊ  और संबंधित विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े संजाल का खुलासा किया है। टीम ने मौके से 9.60 लाख एल्जोमैक-0.5 (अल्प्राजोलाम) टैबलेट, 1.20 लाख स्पैसमोनाम प्लस (ट्रामाडोल HCL) कैप्सूल और कोडीन युक्त ओनेरेक्स 100 ML कफ सिरप की 720 बोतलें बरामद की हैं।   मौके से सात मोबाइल फोन और 11,140 रुपए नकद भी मिले हैं। मामले में छह आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। ANTF टीम के मुताबिक बरामद नशीली दवाओं की कीमत 71 लाख 44 हजार 180 रुपए बताई जा रही है।

ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अमीनाबाद के मकबूल गंज निवासी किशन वासवानी, राजेपुर कानपुर देहात निवासी समीर अहमद, मदयेगंज क्षेत्र के खदरा निवासी शाद इरशाद, एलडीए कालोनी आशियाना निवासी उमेश कुमार, आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली निवासी सतेन्द्र सिंह व आलमबाग क्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी विशाल चौरसिया बताया। ANTF टीम के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया इनका एक संगठित होकर है जो नशीली दवाओं को अवैध तरीके से सप्लाई करते हैं और मुनाफा होने पर आपस में बांटकर एशो-आराम करने की बात स्वीकार किया है।

ये भी पढें

हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम

 

,,, कन्हैया फार्मा से कनेक्शन होने की बात आई सामने,,,

ANTF टीम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी किशन वासवानी और समीर अहमद ने बताया कि ये दवाएं कन्हैया फार्मा के संचालक उमेश कुमार से ली गई थीं। इसके बाद टीम ने उमेश कुमार और सतेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच में ANTF के मुताबिक सामने आया कि उमेश कुमार कथित तौर पर सतेन्द्र सिंह की फर्म के दस्तावेजों का इस्तेमाल नशीली दवाओं की बिलिंग के लिए करता था। इसके बदले सतेन्द्र को कमीशन दिया जाता था। बताया जा रहा है कि औषधि विभाग की जांच में कन्हैया फार्मा में प्रॉक्सीमेक-ML कैप्सूल के 1,116 डिब्बों समेत सात प्रकार की दवाओं का भंडारण मिला। टीम के मुताबिक फर्म संचालक दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े पूरे अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद कन्हैया फार्मा को सील कर दिया गया। ANTF यूनिट मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नेपाल में आपदा से पहले अलर्ट की तैयारी, चीन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति

‘यज्ञ’ की शक्ति, कैसे है हमारे और पर्यावरण के लिए लाभदायक

 

 

 

One thought on “ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली दवाओं के संजाल का किया राजफाश”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हादसे के बाद टूटती है पुलिस-प्रशासन की नींद: कौशांबी ही नहीं बहुत पहले से बारूद के ढेर पर हैं यूपी के कई जिले 

ए अहमद सौदागर  Lucknow: कुछ साल पहले राजधानी लखनऊ के चिनहट कस्बे में आतिशबाज रहीम बख्श के बेटे की मौत हो गई। वर्ष 2004- मोहनलालगंज के मऊ गांव में विस्फोट तीन घायल 28 सितंबर 2006- चिनहट कस्बे में हुए विस्फोट चर्चित आतिशबाज टिन्ना और उनके पोती की मौत 12 अगस्त 2007- काकोरी के मौदा गांव […]

Read More
WhatsApp Image 2026 09 04 at 4.48.30 PM
Uttar Pradesh

व्य़ंग्यः UP विधानसभा में कोठा, कोठे में टल्‍ली पत्रकार पान भंडार

गठित, पुनर्गठित और फिर पुनर्गठित होने का खेल मामा को गाली का हिसाब पूछने पहुंचा भांजा, फिर चला रहपटा बाथरूम में घुसे प्रोप्राइटर और प्रेस रूप में फैलती बदबू कुमार सौवीर Lucknow: विधानसभा परिसर में एक कोठा है, नाम है “प्रेस रूप”। इस कोठे में पान की एक दुकान भी है। दुकान का नाम है […]

Read More
Mathura
homeslider Uttar Pradesh

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे योगी, बोले- सनातन को मिटाने वाले खुद मिट गए

Mathura: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में करीब आधे घंटे तक रहे मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। […]

Read More