BDO करने गये थे SIR की समीक्षा
नया लुक ब्यूरो
Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के कुसमाडीह पंचायत सचिवालय भवन में चल रहे SIR का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह एसआईआर कार्य में जुटे कर्मियों को डांट फटकार कर रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही युवक मोहम्मद आजाद अंसारी अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाने लगा। बीडीओ ने मना किया। जब युवक नहीं माना तो को गुस्से में एक तमाचा लगा दिया। लोगों ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बीडीओ ललितनारायण तिवारी एवं एसआईआर कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को अंदर ही पंचायत भवन में बंद कर दिया। बाहर गेट पर ताला मार दिया। यह घटना गुरुवार की शाम 4:30 बजे से 5:00 के बीच का बताया जा रहा है।
ये भी पढें
लखनऊ कोर्ट में वकील से मारपीट मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब इंटेलिजेंस करेगी जांच
इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को होने के बाद लगभग शाम के छह बजे से बीडीओ को ग्रामीणों की बंधक से मुक्त करने के लिए सक्रिय हुए, जिसमें मुख्य रूप से सरिया, बगोदर, बिरनी की पुलिस भी पहुंची। लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे उन्हें मुक्त नहीं करा सके। घटना की सूचना पर सरिया एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता एवं एसडीपीओ धनंजय राम भी पूरे दलबल के साथ पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक देर रात 9:30 बजे तक सरिया बीडीओ को पंचायत भवन से नहीं मुक्त कराया जा सका था।
सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा इस प्रकार के किए गए कार्य से आक्रोशित लोगों ने देर शाम से ही सरिया बीडीओ के खिलाफ पंचायत भवन के गेट पर ही जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी उक्त युवक व यहाँ के ग्रामीणों से माफी मांगे। जबतक माफी नहीं मांगेगे तबतक उन्हें नहीं छोड़ा जायेगा। घंटों की खींचतान और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने व आश्वासन के बाद, देर रात करीब 11 बजे बीडीओ ललित नारायण तिवारी और उनके साथ बंद अन्य कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अखिलेश यादव से CJP नेता की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, UP चुनाव से पहले क्या है प्लान?
यूट्यूबर्स और बाहरी लोगों की स्कूलों में एंट्री पर रोक जारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख
