आम आदमी पार्टी,वाराणसी उत्तर प्रदेश

Varanasi School Fraud PM के संसदीय क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर बड़ा ‘फ्रॉड’, कागजों पर चल रहा स्कूल, मौके पर लटका ताला: संजय सिंह

यू-डायस (U-DISE) पोर्टल पर स्कूल ‘आपरेशनल’, पर हकीकत में 3 साल से बंद: संजय सिंह

“मरम्मत के नाम पर 3 साल से बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रही सरकार, क्या स्कूल में हीरे-मोती जड़े जा रहे हैं?” – संजय सिंह

“एक महीने में स्कूल ठीक नहीं हुआ तो फिर शुरू होगा ‘स्कूल ठीक करो अभियान’, FIR से नहीं रुकेगी आप : संजय सिंह

सच दिखाने पर आप प्रवक्ता को ‘माफिया’ की तरह पकड़ना तानाशाही: संजय सिंह

वाराणसी/ 01 सितम्बर, 2026

Varanasi School Fraud : आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कोनिया क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय को बंद किए जाने और उसे कागजों पर संचालित दिखाने को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर हमला बोला। संजय सिंह ने इसे बनारस के बच्चों के साथ बड़ा धोखा और ‘प्रशासनिक फ्रॉड’ करार देते हुए कहा कि जो स्कूल जमीन पर बंद है, वह सरकारी पोर्टल यू-डायस (U-DISE) पर आज भी ‘आपरेशनल’ कैसे दिख रहा है?

सच दिखाने पर प्रवक्ता मुकेश सिंह के साथ माफिया जैसा व्यवहार, दमनकारी नीति अपना रही पुलिस: संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मुकेश सिंह ने इस फर्जीवाड़े को उजागर किया* और स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया, तो प्रशासन ने उनके साथ किसी बड़े माफिया की तरह व्यवहार किया। भारी पुलिस बल भेजकर उन्हें गिरफ्तार करना यह दर्शाता है कि सरकार अपनी कमियां छिपाने के लिए तानाशाही पर उतारू है। संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या बच्चों की शिक्षा के लिए आवाज उठाना गुनाह है? प्रशासन भोला बनकर ‘शिफ्टिंग’ का बहाना बना रहा है, जबकि हकीकत में सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई बीच में ही छूट गई है।

ताजमहल के मिस्त्री भी फेल, 3 साल में नहीं हो पाई स्कूल की मरम्मत: संजय सिंह

प्रशासन के दावों पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि विद्यालय के भवन को जर्जर बताकर मरम्मत के नाम पर 3 साल पहले बंद किया गया था। उन्होंने कहा, “3 साल बीत जाने के बाद भी मरम्मत पूरी न होना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। ऐसा लगता है जैसे मोदी-योगी जी इस स्कूल में हीरे-मोती जड़वा रहे हैं, जो ताजमहल से भी ज्यादा समय ले रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मरम्मत के बहाने जानबूझकर गरीब और दलित बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है।

योगी सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम, वरना फिर शुरू होगा ‘स्कूल ठीक करो अभियान’: संजय सिंह

संजय सिंह ने सीधे तौर पर योगी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि स्कूलों को ठीक करने के लिए जो 604 करोड़ रुपये जारी हुए हैं, उसका सदुपयोग धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर एक महीने के भीतर कोनिया के इस स्कूल सहित अन्य स्कूलों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी दोबारा वीडियो बनाने और पोल खोलने का अभियान शुरू करेगी। उन्होंने साफ कहा कि चाहे सरकार एक नहीं एक हजार एफआईआर दर्ज कर ले, लेकिन बच्चों के हक की लड़ाई नहीं रुकेगी।

भ्रम हम नहीं, सरकार का यू-डायस डेटा फैला रहा; बच्चों के भविष्य के लिए स्कूल का पुनर्निर्माण जरूरी: मुकेश सिंह

पार्टी प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा उन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाना हास्यास्पद है, क्योंकि असल भ्रम तो सरकारी पोर्टल फैला रहा है जो बंद स्कूल को चालू दिखा रहा है। उन्होंने मांग की कि कोनिया सट्टी में हस्तांतरित किए गए विद्यालय को वापस मूल स्थान पर पुनर्निर्मित किया जाए ताकि क्षेत्र के बच्चों को भटकना न पड़े और उन्हें उचित शिक्षा मिल सके।

इस कार्यक्रम मे निम्न साथीयो का सहयोग रहा जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडे, कांता प्रसाद, अब्दुल्ला खान, एजाज अहमद,, श्रीमती रेखा जायसवाल, विनोद जायसवाल

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सुशांत गोल्फ सिटी: चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल एक और हत्यारोपी गिरफ्तार

गाजीपुर: बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पलाऊ दौरे पर विदेश राज्य मंत्री, साझा किया समृद्ध इंडो-पैसिफिक विजन

शिक्षक भर्ती विवाद के बीच ममता बनर्जी की रिश्तेदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

नेपाल की त्रासदीः प्रकृति का कहर नहीं, भू-अभियांत्रिकी का प्रयोग?

 

Spread the love

Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More
Gran Noida
Crime News Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के मिले शव नंगला श्रीपदम गांव में घटना से मचा हड़कंप, संपत्ति विवाद की भी चर्चा भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gran Noida: गौतम बुद्ध नगर के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज के SP शक्ति मोहन अवस्थी शुक्रवार शाम मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि में हर साल लाखों श्रद्धालु आते […]

Spread the love
Read More