सुशांत गोल्फ सिटी: चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल एक और हत्यारोपी गिरफ्तार

फार्च्यूनर की चाबी, मोबाइल फोन व 1,466 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह का अपहरण कर उनकी बेरहमी से हत्या करने वाले एक और हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने मंगलवार गिरफ्तार कर लिया है। इससे पुलिस ने हत्या की गुमशुदगी दर्ज कराने वाले चालक रवि को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था। जबकि मुकदमे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

सनद रहे कि मूल रूप से उन्नाव जिले के राजेपुर निवासी और महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह को उनका चालक रवि अपने मित्र ओमकार साहू के साथ सेक्टर 11 स्थित घर से उन्हीं की फार्च्यूनर कार में लेकर चला गया और अपनी लोकेशन दो अन्य साथियों को साझा कर धीरेन्द्र प्रताप सिंह को दूसरी कार में बैठाकर अगवा कर आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर गोली मारकर हत्या कर दी और घटनास्थल से बीस किलोमीटर दूर दुबग्गा क्षेत्र में शव नहर किनारे फेंककर भाग निकले थे।

इस मामले में मृतक की पत्नी ममता सिंह ने चालक रवि पर शक जाहिर करते हुए थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस चालक रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह पहले गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना जुर्म इक़बाल कर लिया। पुलिस आरोपित की निशानदेही पर शव नहर किनारे से बरामद कर मामले की पड़ताल शुरू की। धीरेन्द्र के माथे और सीने में गोली लगी थी। इस घटना में शामिल मूल रूप से छत्तीसगढ़ व हाल पता गोमतीनगर विस्तार स्थित खरगापुर निवासी 24 वर्षीय ओमकार साहू पुत्र माधवराम को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

गाजीपुर: बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो

छावनीवासियों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: राजनाथ सिंह

शिक्षा मंत्री के आवास का शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया घेराव

नेपाल की त्रासदीः प्रकृति का कहर नहीं, भू-अभियांत्रिकी का प्रयोग?

JPNIC विवाद पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, LDA की रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल

Spread the love

2 thoughts on “सुशांत गोल्फ सिटी: चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल एक और हत्यारोपी गिरफ्तार”

Comments are closed.

Gran Noida
Crime News Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के मिले शव नंगला श्रीपदम गांव में घटना से मचा हड़कंप, संपत्ति विवाद की भी चर्चा भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gran Noida: गौतम बुद्ध नगर के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस

दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, शिवा शर्मा हत्याकांड प्रकरण में तलाश तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इसी क्रम में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भारत-नेपाल सीमा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

एक लुटेरा गिरफ्तार, एक साथ तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, महिला का लूटा गया बैग व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : रहीमाबाद पुलिस ने महिलाओं से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का […]

Spread the love
Read More