
शाश्वत तिवारी
Palau: कोरोर (पलाऊ)। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने पलाऊ में आयोजित 55वें पैसिफिक आइलैंड्स फोरम (PIF) लीडर्स मीटिंग के ‘डायलॉग पार्टनर सेशन’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस उच्च स्तरीय वैश्विक बैठक के दौरान भारत ने एक बार फिर प्रशांत क्षेत्रीय देशों के विकास और सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान राज्य मंत्री ने एक स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए भारत का विजन दुनिया के सामने रखा।
ये भी पढें
अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस पार्टी के सचिव अभिषेक दत्त का दो सितंबर को फरेन्दा में आगमन
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार मार्गेरिटा ने कहा भारत ‘ब्लू पैसिफिक कॉन्टिनेंट’ के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है। हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ से प्रेरित होकर, यह साझेदारी हमारे द्विपक्षीय संबंधों, ‘फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स को ऑपरेशन’ (फिपिक) और पैसिफिक आइलैंड्स फोरम के साथ हमारे जुड़ाव के माध्यम से और गहरी हुई है। हम प्रशांत क्षेत्र को कोई दूर का इलाका नहीं, बल्कि अपने साझा इंडो-पैसिफिक का एक अभिन्न अंग मानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भी है कि भारत प्रशांत द्वीप देशों को बड़े समुद्री देशों के रूप में मान्यता देता है।

उन्होंने आगे कहा भारतीय दर्शन ने हमेशा दुनिया को एक परिवार के रूप में देखा है। साथ के काम करने और साझा मकसद की यह भावना इस शिखर सम्मेलन की थीम बिल्डिंग इकोनॉमीज़ः लाइफ. एक्शन. यूनिटी (अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण: जीवन, कार्य, एकता) में झलकती है। यह इंडो-पैसिफिक को एक स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र के रूप में देखने के भारत के नज़रिए से मेल खाती है। बैठक में भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि व्यापक ग्लोबल साउथ में पैसिफिक क्षेत्र की आवाज महत्वपूर्ण है और भारत अपने पैसिफिक साझेदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा, ताकि वैश्विक निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी प्राथमिकताओं को सुना जाए।
ये भी पढें
मिलों में ₹47 किलो चीनी, फिर रिटेल में ₹64 क्यों? जानिए कीमतों में इतना बड़ा अंतर क्यों
राज्य मंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कोरोर में पलाऊ की न्याय मंत्री, जेनिफर एस. ओलेगेरिल को पुलिस के इस्तेमाल के लिए भारत में बनी 20 कस्टमाइज़्ड मोटरसाइकिलें सौंपकर खुशी हुई। यह पलाऊ के साथ भारत की दोस्ती और विकास साझेदारी का एक छोटा, लेकिन अहम संकेत है। राज्य मंत्री मार्गेरिटा 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच तीन देशों- वियतनाम, लाओस व पलाऊ के आधिकारिक दौरे पर हैं और पलाऊ में उनकी यात्रा का यह आखिरी पड़ाव है। वह पलाऊ के शीर्ष नेताओं के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। उनके इस दौरे से पलाऊ सहित प्रशांत द्वीप देशों के साथ भारत की पारंपरिक रूप से करीबी और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी और मजबूत व गहरी होगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मिलों में ₹47 किलो चीनी, फिर रिटेल में ₹64 क्यों? जानिए कीमतों में इतना बड़ा अंतर क्यों
मिलों में ₹47 किलो चीनी, फिर रिटेल में ₹64 क्यों? जानिए कीमतों में इतना बड़ा अंतर क्यों
शिक्षक भर्ती विवाद के बीच ममता बनर्जी की रिश्तेदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस


One thought on “पलाऊ दौरे पर विदेश राज्य मंत्री, साझा किया समृद्ध इंडो-पैसिफिक विजन”
Comments are closed.