फरेंदा कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने भरी हुंकार

Maharajganj

सजा माफी के बाद फरेंदा से चुनाव लड़ने की तैयारी?

पूर्व मंत्री फरेंदा से तो उनका बेटा अमन नौतनवां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में महराजगंज जिले में तीन पीढियां एक साथ पुनः सक्रिय

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: फरेंदा में कार्यकर्ता सम्मेलन से नए समीकरणों के संकेत हुई तेज। पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी करीब 20 साल बाद जेल से रिहा होने के बाद महराजगंज जिले की राजनीति में उनकी सक्रियता ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। रविवार को (विधानसभा 315) फरेंदा के वार्ड नंबर-9, नगर पंचायत आनंदनगर स्थित कृष्णा मैरिज हॉल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और उनके पुत्र एवं नौतनवां के पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। संबोधन में अमन मणि त्रिपाठी ने कांग्रेस विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच बार चुनाव लड़ने के बाद इस बार उन्हें जनता की सहानुभूति का लाभ मिला।

ये भी पढें

IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दिया इस्तीफा? आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि छोड़नी पड़ी प्रतिष्ठित सेवा

बेचारा के नाम पर चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अपने ही कार्यकर्ताओं का शोषण किया। उन्होंने भाजपा के बीजेपी के पूर्व विधायक पर आरोप लगाते हुए कथित तौर पर कहा कि’गिट्टी चोरी और ठेकेदारी’ के जरिए हजारों करोड़ रुपये धन अर्जित करने वाले तीन बार विधायक थे जो जनता के पैसे से करोड़ पति बने हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए जनता को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से अमन मणि ने अपने पिता अमर मणि त्रिपाठी के लिए समर्थन भी मांगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचने और आगामी 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक परिस्थितियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

वहीं पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र पर अपना दावा जताते हुए कहा कि यह क्षेत्र पहले भी उनका था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से जनता की सेवा करता आ रहा है। फरेंदा नेता विहीन हो गया है। वह आगे भी जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे।

ये भी पढें

प्याज ने फिर रुलाया! 62 रुपये किलो पहुंचा भाव, दूध-चीनी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगाई की मार

पूर्व मंत्री ने क्षेत्र की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति का संकेत देते हुए कहा कि वह हमेशा जनता के बीच रहेंगे। उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक पर भी निशाना साधते हुए करोड़ों की संपत्ति और ठेकेदारी से जुड़े आरोपों का जिक्र किया तथा कहा कि अब वह नौतनवां क्षेत्र में भी ठेकेदारी को बढ़ावा दे रहा है।

बताया जा रहा है कि अगर अमर मणि त्रिपाठी फरेंदा से चुनाव लड़ेंगे तो कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी और पूर्व बीजेपी विधायक बजरंग बहादुर सिंह की मुश्किलें
और बढ़ जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विवेक शुक्ला ने किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री श्याम नारायण तिवारी,दुर्गा शंकर पांडेय, प्रभाकर उपाध्याय, नरेंद्र त्रिपाठी, नौतनवां ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम अधार दुबे, प्रहलाद प्रसाद, रमेश सैनी, गुड्डू यादव, चंद्रशेखर यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

प्याज ने फिर रुलाया! 62 रुपये किलो पहुंचा भाव, दूध-चीनी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगाई की मार

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

एक सितंबर से बदलेंगे ये नियम, LPG से कार तक पड़ेगा असर

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “फरेंदा कार्यकर्ता सम्मेलन ने पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने भरी हुंकार”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

एक लुटेरा गिरफ्तार, एक साथ तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, महिला का लूटा गया बैग व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : रहीमाबाद पुलिस ने महिलाओं से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

मिशन शक्ति: कुंवर ग्लोबल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

ए अहमद सौदागर Lucknow: डरो नहीं… डर के आगे जीत है। यह वह हौसला है जो इन दिनों कमिश्नरेट पुलिस के भीतर है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही है। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत शुक्रवार को चिनहट क्षेत्र स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में DCP पूर्वी डॉ […]

Spread the love
Read More