नेपाल में बाढ़: नागढुंगा और भीमढुंगा नाका से निकलने वाले वाहनों को काठमांडू में रोका गया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Kathmandu:  चीन की ओर से आई भीषण बाढ़ के भोटेकोशी होते हुए त्रिशूली नदी की ओर बढ़ने से नेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संभावित जोखिम को देखते हुए काठमांडू से धादिङ, रसुवा और चितवन की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

उपत्यका ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के अनुसार, सड़क और नदी के आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए नागढुंगा और भीमढुंगा नाका से बाहर जाने वाले वाहनों को फिलहाल काठमांडू में ही रोककर होल्ड किया गया है।

ये भी पढें

10 सेकेंड में बची जान, बोले- ‘साथी आंखों के सामने बह गए’

प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि और सड़क मार्ग प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। जोखिम की स्थिति सामान्य होने तक धादिंग, रसुवा और चितवन की ओर यात्रा करने से बचने की अपील की गई है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से मौसम और स्थानीय प्रशासन की सूचनाओं पर ध्यान देने तथा आवश्यक न होने पर जोखिम वाले क्षेत्रों की यात्रा नहीं करने का आग्रह किया है। संभावित बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए संबंधित निकायों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर परतावल बाजार में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च

10 सेकेंड में बची जान, बोले- ‘साथी आंखों के सामने बह गए’

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 12 की मौत, 50 से अधिक लापता

‘धुरंधर 2’ से टक्कर होती तो ‘टॉक्सिक’ का क्या होता? यश की फिल्म पर यूजर्स ने कसा तंज

मानव सुतार ने मचाया धमाल, ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

 

 

2 thoughts on “नेपाल में बाढ़: नागढुंगा और भीमढुंगा नाका से निकलने वाले वाहनों को काठमांडू में रोका गया”

Comments are closed.

International

46 सदस्यीय दल के साथ थाईलैंड की राजदूत कड़ी सुरक्षा के बीच नेपाल रवाना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर के रास्ते से शुक्रवार की दोपहर थाईलैंड की राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और थाईलैंड साम्राज्य के अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना हुए। तीन वाहनों से दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सोनौली पहुंचे इस राजनयिक दल की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा […]

Read More
Kathmandu
International

नेपाल के कैसिनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खिलाने का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

वीरगञ्ज कैसिनो में छापा, नौ नेपाली नागरिक समेत 12 गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल के पर्सा जिले में कैसिनो के भीतर नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिलाकर जुआ खिलाने का मामला सामने आया है। वीरगञ्ज महानगरपालिका-10 स्थित लोहारपट्टी चौक के फॉर्च्यून सिटी गेमिंग क्लब प्राइवेट लिमिटेड (कैसिनो) में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 12 लोगों […]

Read More
New Delhi
International

जयशंकर ने की IORA की 25वीं बैठक की अध्यक्षता

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता की। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदार देशों के मंत्रियों व वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपने उद्घाटन […]

Read More