दिल्ली में H1N1 के बढ़ते केस से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बड़ी बैठक

New Delhi

New Delhi: राजधानी दिल्ली में H1N1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थिति का जायजा लेने के लिए आपात बैठक बुलाई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ MCD, NDMC और दिल्ली छावनी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सरकार का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अस्पतालों में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि इस साल राजधानी में इन्फ्लूएंजा के करीब 3,000 मामले सामने आए हैं। इनमें 2,308 मामले H1N1 संक्रमण के बताए गए हैं, जबकि लगभग 600 से 650 मामले इन्फ्लूएंजा के दूसरे वैरिएंट से जुड़े हैं। मंत्री के अनुसार, संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है और अधिकांश मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में H1N1 के साथ-साथ डेंगू और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से अस्पतालों में बेड, दवाइयों, डॉक्टरों और जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई।

ये भी पढें

तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में पर्याप्त बेड, डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध हैं। उनके मुताबिक, फिलहाल किसी मरीज के गंभीर स्थिति में होने या वेंटिलेटर और आईसीयू में भर्ती होने की जानकारी नहीं है।

मंत्री ने यह भी बताया कि उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार H1N1 और अन्य इन्फ्लूएंजा संक्रमण के मरीज इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं। दिल्ली में डेंगू के भी करीब 2,200 मामले सामने आने की जानकारी दी गई है। सरकार ने दोनों बीमारियों की स्थिति पर नजर रखने और स्वास्थ्य सुविधाओं को तैयार रखने पर जोर दिया है।

ये भी पढें

सर्वाइकल कैंसर रोकने को बढ़ी अल्लू-अर्जुन फैंस की टीम

क्या है H1N1 यानी स्वाइन फ्लू?

H1N1 इन्फ्लूएंजा को आम बोलचाल में स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है। यह एक संक्रामक श्वसन बीमारी है, जिसके दौरान बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ लोगों में संक्रमण ज्यादा गंभीर रूप ले सकता है। खास तौर पर लगातार तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या हालत तेजी से बिगड़ने जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। राजधानी में मामलों की संख्या बढ़ने के बीच सरकार ने अस्पतालों और संबंधित एजेंसियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का फोकस समय पर पहचान, इलाज और जरूरी स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सर्वाइकल कैंसर रोकने को बढ़ी अल्लू-अर्जुन फैंस की टीम

‘संस्कृति कपड़ों से नहीं, दिल में होती है’, कंगना के टिप्पणी पर कृति सेनन ने दिया जवाब

कनाडा का पलटवार कितना भारी पड़ेगा? ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार

 

 

Spread the love

Uttar Pradesh

वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के बढ़नी पहुंचने पर भव्य स्वागत, पत्रकारों ने किया सम्मानित

आशीष द्विवेदी Siddharthnagar: बढ़नी में वरिष्ठ पत्रकार विजय श्रीवास्तव के आगमन पर स्थानीय पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के निरीक्षण भवन में रिपोर्टर्स क्लब बढ़नी के तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने विजय श्रीवास्तव को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल

वृंदावन योजना में 7.06 एकड़ में विकसित होगा सिटी बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा अनुभव  इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए बनेगा समर्पित टर्मिनल, PPP मॉडल पर होगा विकास बस टर्मिनल पर 60 करोड़ और वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 205 करोड़ रुपये टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, चार्जिंग स्टेशन, रेस्तरां, दुकानें और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

संत रविदास जी के सम्मान में बदलेगा भदोही का नाम

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान को सम्मान देने के लिए निर्णय नए नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ में संत शिरोमणि और भदोही दोनों की पहचान रहेगी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर ‘संत रविदासनगर भदोही’ किए जाने का […]

Spread the love
Read More