
Mawa Gulab Jamun : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का त्योहार है। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। त्योहार की खुशी मिठाई के बिना अधूरी सी लगती है। ऐसे में अगर इस रक्षाबंधन आप बाजार से मिठाई लाने के बजाय अपने हाथों से भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो मावा गुलाब जामुन बेहतरीन विकल्प है। घर पर बने ताजे, सॉफ्ट और रसीले गुलाब जामुन का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
ताजा मावा (खोया) – 250 ग्राम
कद्दूकस किया हुआ पनीर – 50 ग्राम
मैदा – 3 से 4 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
चीनी – 2 कप
पानी – 2 कप
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
केसर – 8 से 10 धागे
बारीक कटे मेवे – 1 बड़ा चम्मच
तलने के लिए घी या तेल
ऐसे बनाएं गुलाब जामुन
सबसे पहले तैयार करें चाशनी
एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर तेज आंच पर उबालें। चीनी पूरी तरह घुलने के बाद आंच मध्यम कर दें और करीब आठ से दस मिनट तक पकाएं। चाशनी बहुत गाढ़ी नहीं होनी चाहिए। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
तैयार करें गुलाब जामुन का डो
एक चौड़ी प्लेट में मावा और कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। दोनों को करीब पींच से सात मिनट तक अच्छी तरह मसलें, ताकि मिश्रण बिल्कुल चिकना हो जाए। इसके बाद इसमें मैदा और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। नरम डो तैयार करें और इसे ज्यादा न गूंथें।
बनाएं गोलियां
डो की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर हथेलियों के बीच गोल करें। ध्यान रखें कि गोलियों की सतह पर कोई दरार न हो। चाहें तो बीच में कटे हुए मेवों की हल्की स्टफिंग भी कर सकते हैं।
धीमी-मध्यम आंच पर तलें
कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। इसे बहुत ज्यादा गर्म न होने दें। अब पांच से छह गुलाब जामुन डालकर धीरे-धीरे तलें। कड़ाही को हल्का हिलाते रहें, ताकि गुलाब जामुन चारों तरफ से बराबर सुनहरे-भूरे रंग के हो जाएं।
चाशनी में डालकर रखें
तले हुए गुलाब जामुन को तुरंत हल्की गरम चाशनी में डाल दें। इन्हें कम से कम दो से तीन घंटे चाशनी में डूबा रहने दें। इससे गुलाब जामुन अच्छी तरह चाशनी सोख लेंगे और अंदर से बेहद सॉफ्ट व रसीले बनेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें


One thought on “रक्षाबंधन पर भाई का मुंह कराएं मीठा, घर पर बनाएं सॉफ्ट और रसीले मावा गुलाब जामुन”
Comments are closed.