मुरादाबाद के प्राचीन काली मंदिर में वर्चस्व की जंग, संतों से मारपीट के आरोप में पाँच गिरफ्तार

Moradabad

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर की महंत पद को लेकर चल रहा विवाद अब हिंसक टकराव तक पहुंच गया है। आरोप है कि मंदिर से हटाए जा चुके पूर्व महंत सज्जन गिरी अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद संतों-महंतों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, लालबाग क्षेत्र स्थित मंदिर में 15 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 11 बजे यह विवाद हुआ। वर्तमान महंत कंचन गिरी की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व महंत सज्जन गिरी अपने साथियों के साथ मंदिर में पहुंचे। इस दौरान मंदिर की व्यवस्था देख रहे महंत विनय गिरी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोपियों पर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।

संतों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, मंदिर परिसर में मौजूद अन्य साधु-संतों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने हमला करने की कोशिश भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग और मंदिर के अन्य संत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति को संभाला गया। पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद किया था। लालबाग चौकी प्रभारी की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढें

मानसून में आंखों की सूजन-जलन को न करें नजरअंदाज

अप्रैल में पूर्व महंत को हटाया गया था

मंदिर के महंत पद को लेकर विवाद पहले से चला आ रहा है। जानकारी के अनुसार, नौ अप्रैल को श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से पूर्व महंत सज्जन गिरी और नौदेवी मंदिर के महंत राम गिरी को उनके पद से हटाया गया था। इसके बाद मंदिर की व्यवस्था को लेकर कई बार बदलाव किए गए।

बताया जाता है कि दोनों को प्रयागराज ले जाने के दौरान भी विवाद सामने आया था। आरोप है कि रास्ते में सज्जन गिरी के भतीजे और कुछ अन्य लोगों ने संतों की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। इसके बाद से ही मंदिर के प्रबंधन और महंत पद को लेकर तनाव बना हुआ था।

कई बार बदले गए मंदिर के महंत

पूर्व महंत को हटाए जाने के बाद मंदिर की जिम्मेदारी अलग-अलग संतों को दी गई। कुछ समय के अंतराल पर महंतों और पुजारियों की नियुक्तियों में बदलाव होता रहा। अप्रैल से लेकर जून तक मंदिर की व्यवस्था में कई फेरबदल हुए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चीनी मिलों की समय से पहले पेराई पर अड़चन, मजदूरों की कमी बनी बड़ी चुनौती

लखनऊ-कानपुर समेत आठ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू हुई भीड़, नागचंद्रेश्वर मंदिर में तीन श्रद्धालु घायल

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “मुरादाबाद के प्राचीन काली मंदिर में वर्चस्व की जंग, संतों से मारपीट के आरोप में पाँच गिरफ्तार”

Comments are closed.

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

शवों को घाघरा नदी में फेंका, पांच हत्यारे गिरफ्तार जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया था अपहरण पुलिस को मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व अन्य कागजात बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : एक सप्ताह पहले से लापता मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी 45 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More