राहुल गांधी की पीएम मोदी पर मिमिक्री से भड़की BJP, निशिकांत दुबे से हिमंत सरमा तक ने बोला हमला

राहुल गांधी की पीएम मोदी पर मिमिक्री से सियासी घमासान, बीजेपी ने बताया शर्मनाक

Rahul Gandhi mimicry : विदेश नीति को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान विदेशी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात और उनके अभिवादन के अंदाज पर तंज कसा। उनके इस बयान और अंदाज को लेकर बीजेपी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा और विदेश नीति जैसे संवेदनशील विषय को लेकर मर्यादा की सीमा लांघने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री और दूसरे देशों के शीर्ष नेताओं से जुड़े मामलों में सार्वजनिक मंच पर संयम और शालीनता बनाए रखना जरूरी है।

निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का वीडियो साझा करते हुए उन पर तीखा हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर सवाल उठाते हुए उनकी मानसिक स्थिति तक पर टिप्पणी कर दी। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर इस तरह का व्यवहार चिंता पैदा करता है।

ये भी पढें

नगराम: बहराइच से लाकर सप्लाई करते गांजा

स्मृति ईरानी का भी हमला

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि जब कोई व्यक्ति ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाता तो उसका व्यवहार अभद्र हो जाता है और तर्कों में हारने के बाद मर्यादा की सीमाएं टूट जाती हैं। उनकी इस पोस्ट को राहुल गांधी के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

विनोद तावड़े ने बताया अपमानजनक

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने राहुल गांधी की टिप्पणियों को बेहद आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा किसी संप्रभु देश की राष्ट्राध्यक्ष और भारत के प्रधानमंत्री को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राजनीतिक बहस के दौरान भाषा और व्यवहार में गरिमा बनाए रखना जरूरी है।

हिमंत बिस्व सरमा ने भी साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का नेतृत्व राजनीतिक विरोध के नाम पर शालीनता की सीमाएं पार कर रहा है। सरमा ने कहा कि किसी मित्र देश की महिला राष्ट्राध्यक्ष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना केवल राजनीतिक अशिष्टता नहीं, बल्कि भारत के विदेश संबंधों पर भी नकारात्मक असर डालने वाला रवैया हो सकता है।

प्रह्लाद जोशी बोले- हताशा साफ दिख रही है

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कहा कि उनमें हताशा और निराशा दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक राजनीति में अपेक्षित शिष्टाचार के अनुरूप नहीं है। जोशी ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद नेताओं को एक-दूसरे के पद और संवैधानिक गरिमा का सम्मान करना चाहिए।

इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच विदेश नीति, प्रधानमंत्री की कार्यशैली और राजनीतिक मर्यादा को लेकर बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नगराम: बहराइच से लाकर सप्लाई करते गांजा

आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

बच्चों को किस उम्र तक करानी चाहिए ब्रेस्टफीडिंग? पीडियाट्रिशियन ने बताया सही समय

कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से कैसे बचें? डॉक्टर ने बताए जरूरी कदम

शोरूम में नहाया-नाचा चोर, 4.71 लाख की KTM लेकर फरार

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

 

Spread the love

Lucknow
Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी विधान परिषद चुनाव: छह में तीन ब्राह्मण, दो क्षत्रिय और एक वैश्य

BJP की रणनीति पर उठे सवाल, PDA को जगह नहीं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची ने छेड़ी नई राजनीतिक बहस विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण साधने की कवायद या संगठन को मजबूत करने की रणनीति? दीपांशु यादव Lucknow: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की छह सीटों के लिए घोषित […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री

बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं, जनता के दम पर शुरू करूंगी नई पारी New Delhi: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के […]

Spread the love
Read More