फैशन शॉपिंग की तलाश पूरी; शहर में खुला कॉयू का फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन

Coyu Flagship

कॉयू ने अहमदाबाद में खोला अपना फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन

Coyu Flagship Store Ahmedabad: आज के समय में फैशन सिर्फ सही आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ऐसी ड्रेस और स्टाइल चुनने का जरिया बन गया है, जो आपकी अपनी पसंद, जरूरत और व्यक्तित्व को दिखाए। इसी सोच के साथ महिलाओं के लिए प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन कॉयू ने अहमदाबाद के सिंधु भवन हॉल के पास अपने फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया है। करीब 4,000 वर्गफुट में फैला यह नया फ्लैगशिप स्टोर ग्राहकों को एक अलग शॉपिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जहाँ फैशन को नए अंदाज में खोजने का मौका मिलेगा।

ब्रांड की 'जॉय ऑफ द फाइंड' सोच पर आधारित इस स्टोर में चुनिंदा फैशन कलेक्शन, पर्सनल स्टाइलिंग और बेहतर सर्विस के जरिए महिलाओं को अपनी पसंद के मुताबिक वार्डरोब तैयार करने में मदद मिलेगी। अक्टूबर 2024 में जोमैटो के सह-संस्थापक और मेकमाईट्रिप के पूर्व COO  मोहित गुप्ता ने, मिंत्रा और कल्ट डॉट फिट के संस्थापक मुकेश बंसल के मार्गदर्शन में कॉयू की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए प्रीमियम फैशन रिटेल को नया रूप देना है।

'कलेक्टेड फॉर यू, क्यूरेटेड फॉर यू' नाम के पीछे ब्रांड की यही सोच है कि हर महिला अपनी पसंद और व्यक्तित्व के मुताबिक अपना अलग स्टाइल खुद चुनती है। अहमदाबाद जैसे शहर में, जहाँ कारीगरी, डिजाइन और बेहतरीन फैशन पसंद की अपनी अलग पहचान है, कॉयू महिलाओं के लिए फैशन का एक नया अनुभव लेकर आया है। बेहतरीन गुणवत्ता और आधुनिक फैशन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए कॉयू वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न और खास मौकों के लिए पहनने वाली ड्रेस का चुनिंदा कलेक्शन लेकर आया है।

ये भी पढें

यूएन में भारत का सुझावः सूडान की शिक्षा के लिए अपनाएं ‘दीक्षा’ मॉडल

शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव

इस कलेक्शन की पहचान खूबसूरत फैब्रिक, बारीक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन हैं। स्टोर में 50 से ज्यादा प्रीमियम भारतीय और इंटरनेशनल ब्रांड्स का कलेक्शन उपलब्ध है, जिससे यह हर मौके की शॉपिंग के लिए एक ही जगह पर सभी विकल्प देने वाला फैशन डेस्टिनेशन बन जाता है। यहाँ ग्राहकों को साक्षा एंड किन्नी, जो अपने बोल्ड रिजॉर्ट प्रिंट्स और खास डिजाइन के लिए जाना जाता है, मैडर मच, जो अपनी बारीक कारीगरी के लिए मशहूर है, लिनेन ब्लूम, जो रोज पहनने के लिए प्रीमियम लिनेन आउटफिट्स पेश करता है और शीतल बत्रा, जिनके फेस्टिव कलेक्शन में उत्तर भारत की कारीगरी की झलक देखने को मिलती है, जैसे भारतीय डिजाइनर्स के कलेक्शन मिलेंगे।

इसके अलावा, बसंती कपड़े एंड कॉफी, डैश एंड डॉट, गंगा फैशन्स, आवर लव, सूप बाय सौगत पॉल और कई दूसरे ब्रांड्स भी यहाँ उपलब्ध हैं। इनके साथ करेन मिलेन, डीकेएनवाई, साल्सा जीन्स, पिंको, सिस्टर जेन और नोबडीज़ चाइल्ड जैसे मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड्स भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। ऑफिस, पार्टी, ट्रैवल या रोजमर्रा के स्टाइलिश लुक, हर मौके के लिए यहाँ फैशन के कई विकल्प मिलते हैं। 3,000 रुपए से 30,000 रुपए तक की कीमत वाले कलेक्शन के साथ कॉयू ऐसा प्रीमियम फैशन पेश करता है, जिसे हर मौके और हर जरूरत के मुताबिक आसानी से चुना जा सकता है।

फैशन के साथ-साथ इस फ्लैगशिप स्टोर को ग्राहकों को बेहतर और पर्सनल शॉपिंग अनुभव देने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। यहाँ बड़े स्टाइलिंग सूट्स, तीन ट्रायल रूम, आरामदायक लाउंज, स्टोर के अंदर कॉफी स्टेशन, एक्सपर्ट पर्सनल स्टाइलिस्ट और इन-हाउस अल्टरेशन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इन सभी का उद्देश्य शॉपिंग को आसान, यादगार और पूरी तरह ग्राहकों की पसंद के मुताबिक बनाना है। स्टोर के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कॉयू ने कॉयू डैश की भी शुरुआत की है। इसके तहत ग्राहक सिर्फ 60 मिनट में डिलीवरी की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इससे ब्रांड अपने ऑफलाइन स्टोर और डिजिटल प्लेटफॉर्म, दोनों के जरिए प्रीमियम फैशन को ग्राहकों तक आसानी से पहुंचाने की अपनी सोच को और मजबूत बना रहा है। अहमदाबाद में इस फ्लैगशिप स्टोर की शुरुआत कॉयू की विकास यात्रा का एक अहम् पड़ाव है। इसके साथ ही ब्रांड भारत में महिलाओं के लिए चुनिंदा प्रीमियम फैशन का सबसे भरोसेमंद डेस्टिनेशन बनने की अपनी सोच को और आगे बढ़ा रहा है। यह सिर्फ एक रिटेल स्टोर नहीं, बल्कि ऐसा फैशन डेस्टिनेशन है, जहाँ महिलाएँ बेहतरीन कारीगरी, आधुनिक डिजाइन और अपनी अलग पसंद के मुताबिक फैशन चुनने का नया अनुभव पा सकती हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कम उम्र में क्यों बढ़ रहे हैं स्ट्रोक के मामले? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताई बड़ी वजह

रांची प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का सरकार को संदेश

सुजीत सिन्हा एनकाउंटर से उठे सवाल, पुलिस की कहानी ने दिलाई विकास दुबे केस की याद

राम मंदिर के पुजारियों का बदला ड्रेस कोड, अब पीताम्बरी उत्तरीय-धोती अनिवार्य

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, हाउस-टैक्स और वाटर टैक्स बकाएदारों को OTS से राहत

 

Spread the love

Lifestyle

बारिश में बनाएं गरमा-गरम समोसा चाट, सिर्फ 15 मिनट में तैयार होगी स्ट्रीट स्टाइल रेसिपी

Samosa Chaat Recipe : बारिश का मौसम आते ही गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करने लगता है। अगर आप भी इस मौसम में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाए, तो समोसा चाट एक बेहतरीन विकल्प है। कुरकुरे समोसे, ठंडा गाढ़ा दही, मीठी-खट्टी इमली की चटनी […]

Spread the love
Read More
Stock Market
Business

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 43 अंकों की बढ़त

Stock Market: होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 43 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी लगभग सपाट रहा। 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 43.27 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की […]

Spread the love
Read More
Vande Bharatam
Business

भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला वंदे भारतम में बड़ा मंच

26 हजार से ज्यादा एंट्री में से वंदे भारतम ने चुना अपना पहला ग्रुप Vande Bharatam Innovators: देशभर की इस पहल में अलग-अलग क्षेत्रों के होनहार इनोवेटर्स को मेंटरशिप, इंडस्ट्री से जुड़ने के मौके और कई चरणों में मूल्यांकन के लिए एक मंच पर लाया गया है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की ओर […]

Spread the love
Read More