कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

Kannauj Jail

Kannauj Jail मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित

लखनऊ। कन्नौज जेल में बंदियों से अवैध वसूली और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करने वाले कनिष्ठ सहायक का महानिदेशक कारागार ने निलंबित कर दिया है। जेल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने मृतक जेलकर्मी के परिजनों को समय से अनुमन्य वित्तीय लाभ उपलब्ध नहीं कराया। इस आरोप में कनिष्ठ सहायक को निलंबित किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जेल में तैनात हेड जेल वार्डर विजय सिंह पुत्र चेतराम की 25 फरवरी 2025 को मृत्यु हो गई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवार को नियमानुसार पारिवारिक पेंशन, सामान्य भविष्य निधि (GPF), समूह बीमा योजना की धनराशि, अवकाश नकदीकरण समेत अन्य वित्तीय लाभ मिलने थे।

ये भी पढ़े

राम मंदिर चढ़ावा मामला: अब कमीशनखोरी के आरोप

बताया गया है कि कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार की तैनाती सहायक लेखा अधिकारी के अधीन कारागार में थी और लेखा अनुभाग का प्रभार भी उनके पास था। आरोप है कि विजय सिंह की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को देय वित्तीय लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी नहीं की गई। कनिष्ठ सहायक द्वारा उच्चाधिकारियों को कार्रवाई पूरी कराने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन करीब एक वर्ष बीतने के बावजूद मृतक कर्मचारी के परिवार को उनके देय लाभ नहीं मिल सके।

ये भी पढ़े

मक्का की डील से बदलेगा पश्चिम एशिया या फिर यह सिर्फ कागजी गठबंधन साबित होगा?

समय से भुगतान और अन्य लाभ न मिलने के कारण मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई। निलंबन आदेश में कहा गया है कि कनिष्ठ सहायक ने अपने पद से जुड़े दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया। उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सुनील कुमार को डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश से संबद्ध किया गया है। विभागीय कार्रवाई के दौरान प्रकरण से संबंधित तथ्यों और जिम्मेदारी की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़े

हैलो फ्रेंड से IIT तक युवाओं में अपनी पैठ बचाने में कामयाब रही सरकार और संघ

कनिष्ठ सहायक को बना दिया सहायक लेखाकार

कन्नौज जेल में लेखाकार और सहायक लेखाकार के पद पर तैनाती नहीं होने की वजह से कनिष्ठ सहायक को सहायक लेखाकार बना दिया गया। सूत्रों की माने तो सहायक लेखाकार के कार्यों का निर्वहन कर रहे कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने जेल के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का जमकर शोषण करना शुरू कर दिया। कनिष्ठ सहायक की अवैध वसूली और उत्पीड़न से सभी परेशान थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

क्या USB पेनड्राइव हो गई पुरानी? क्लाउड और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज

विधानसभा घेराव से पहले छात्रों की अपील, ‘पुलिस से न उलझें’

राहुल गांधी का युवाओं पर फोकस, प्रयागराज में बोले- देश की ताकत को बर्बाद होने से बचाना होगा

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

युवाओं की मेंटल हेल्थ पर भारी पड़ा Facebook-Instagram, Meta पर ₹9,030 करोड़ जुर्माना

CM विजय और संगीता का तलाक टला, पत्नी ने वापस ली कोर्ट में दाखिल याचिका

Spread the love

One thought on “कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More