UAE के रास्ते पाकिस्तान की खेप भेजने की कोशिश नाकाम, DRI ने 13 कंटेनर किए जब्त

Pakistani dry dates seized

Pakistani dry dates seized :  भारत ने पाकिस्तान से प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की 364 मीट्रिक टन सूखी खजूर जब्त की है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने खुफिया सूचना के आधार पर कांडला पोर्ट पर कार्रवाई करते हुए 13 कंटेनरों को अपने कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि इन कंटेनरों को संयुक्त अरब अमीरात से आया बताया गया था, जबकि सामान की वास्तविक उत्पत्ति पाकिस्तान थी।

भारत सरकार पहले ही पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के आयात पर प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके बावजूद पाकिस्तान कथित तौर पर तीसरे देशों का इस्तेमाल कर भारतीय बाजार तक अपना सामान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।

ये भी पढें

ग्लोबल साउथ का सारथी भारत नैरोबी समिट में पहुंचे 650 भारतीय प्रतिनिधि

UAE के जरिए छिपाई गई असली पहचान

जांच एजेंसियों के अनुसार, सूखी खजूर पहले पाकिस्तान से दुबई भेजी गई। वहां कंटेनरों को बदलकर दस्तावेजों में UAE को मूल देश दिखाया गया और फिर भारत भेज दिया गया। DRI की जांच में यह भी पता चला कि आयातकों ने सामान की वास्तविक उत्पत्ति को छिपाने के लिए कथित रूप से गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। इसी आधार पर कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत पूरी खेप जब्त कर ली गई।

आयतकों ने छिपाई जानकारी

 

13 कंटेनरों में मिली 364 मीट्रिक टन सूखी खजूर

कार्रवाई के दौरान कुल 13 कंटेनरों में रखी 364 मीट्रिक टन सूखी खजूर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई खुफिया इनपुट मिलने के बाद की गई और अधिकारियों ने समय रहते पूरी खेप को भारतीय बाजार तक पहुंचने से रोक दिया।

पहले भी पकड़ी गई थी पाकिस्तान की खेप

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी DRI ने तूतीकोरिन पोर्ट पर करीब 1.4 करोड़ रुपये मूल्य की 14 मीट्रिक टन गुग्गुल रेज़िन जब्त की थी। उस मामले में भी सामान को सोमालिया का प्राकृतिक रेज़िन बताया गया था, जबकि जांच में उसकी उत्पत्ति पाकिस्तान पाई गई।

ये भी पढें

जापानी ब्यूटी सीक्रेट हीलिंग और नरिशमेंट से पाएं ग्लोइंग स्किन और घने बाल

अधिकारियों के अनुसार, इस खेप को भी दुबई के रास्ते भारत भेजने की कोशिश की गई थी। जांच में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की पुष्टि होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

पाकिस्तान से व्यापार पर पहले से प्रतिबंध

विदेश व्यापार नीति के तहत भारत ने पाकिस्तान में निर्मित या वहां से निर्यात होने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। यह प्रतिबंध दोनों देशों के बीच तनाव और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया था। इसके बावजूद तीसरे देशों के जरिए सामान भेजने की कोशिशें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में DRI और अन्य जांच एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं।

 नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

घर की बालकनी में उगाएं इलायची, सही देखभाल से मिलेंगी ताजी फलियां

16 करोड़ का लोन राजपाल यादव के गले की फांस, अब होगी कुर्की

स्मार्ट क्लास और ICT लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

 

 

 

Spread the love

One thought on “UAE के रास्ते पाकिस्तान की खेप भेजने की कोशिश नाकाम, DRI ने 13 कंटेनर किए जब्त”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More
Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बड़े पैमाने पर विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल के दिनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय मिशनों ने इस अभियान को वैश्विक मंच पर ले जाते हुए पौधरोपण, खेल और […]

Spread the love
Read More