
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, पेपर लीक,खाद की किल्लत, विफल कानून व्यवस्था को लेकर हुआ प्रदर्शन
Protest by SP MLAs: समाजवादी पार्टी के विधायकों ने आज विधानसभा परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास अयोध्या में हुई रामधन की लूट, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, पेपर लीक, किसानों की समस्या, खाद की किल्लत, विफल कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। सिर पर लाल टोपी लगाए अपने हाथों में नारों की तख्तियां लिए समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए।

प्रदर्शन में प्रभु श्रीराम का पैसा कहाँ मिलेगा? BJP के खाते में। चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़। हर ओर बस एक ही शोर, ये भाजपाई है चंदा चोर। भगवान श्रीराम का धन, बीजेपी ने किया गबन जैसे नारों की गूंज रही। धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय समेत पार्टी के सभी विधायक शामिल रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
यह भी पढें
जयशंकर और उज़्बेक विदेश मंत्री ने की रणनीतिक संबंधों की समीक्षा
असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार
असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार
IND vs SL: बुमराह के बाद अब साई सुदर्शन पर संकट, क्या टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर?
बस्ती की घटना पर सियासत तेज, राजकर ने सपा पर फेंका तीखा बाउंस


One thought on “चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सपा विधायको का जोरदार प्रदर्शन”
Comments are closed.