असम में ‘निर्भया’ जैसा निर्मम कांड !

15 साल की बच्ची से रेप, हत्या, चेहरा कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

Assam Crime News : असम के हैलाकांडी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दिल्ली के निर्भया कांड को दोहराया गया। घर में अकेली 15 साल की किशोरी के साथ हैवानियत के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जब परिजन घर लौटे तो कमरे का नजारा देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। बच्ची का शव इतनी बुरी हालत में मिला कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल था। परिजनों का कहना है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ रेप किया गया था। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है और आक्रोशित लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे NH-6 जाम कर दिया।

दावत छोड़ घर लौटी थी किशोरी

घटना हैलाकांडी जिले के काटलीचेड़ा थाना क्षेत्र के अलोईचारा इलाके की है। शनिवार रात करीब 11 बजे पूरा परिवार पास ही रिश्तेदार के घर एक दावत में गया हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दावत के दौरान कजिन भाई से किसी बात पर बहस होने के बाद बच्ची अकेली अपने घर वापस आ गई थी। देर रात जब परिवार वाले घर पहुंचे, तो कमरे के फर्श पर बच्ची का शव पड़ा मिला। हमलावरों ने लड़की का सिर और चेहरा किसी भारी चीज से पूरी तरह कुचल दिया था। यही नहीं, दरिंदगी की हद पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी गई थी।

NH-6 जाम, पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार सुबह सैकड़ों ग्रामीणों ने एनएच-6 पर सड़क जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। SSP अमिताभ सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गहनता से जांच की जा रही है।

PM के बाद ही होगी रेप की पुष्टि’

SSP अमिताभ सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिजनों ने हत्या से पहले यौन उत्पीड़न (रेप) का आरोप लगाया है, लेकिन मेडिकल पुष्टि के बिना अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। “परिवार का आरोप है कि लड़की के साथ यौन शोषण हुआ है, लेकिन हम किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फिलहाल पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।” पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

जमशेदपुर FC पर सुनील छेत्री की अपील, टाटा समूह से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र कल तक स्थगित

दिल्ली के नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

शाबाश उपनिरीक्षक पुलिस महकमे का बढ़ाया मान

 

 

 

Spread the love

बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता।
Crime News

यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर

दो पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी गोली, बाल-बाल बचे कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में चल रहा था फरार एनआईए ने पांच लाख और झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपए का रख रखा था इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : कई पुलिसकर्मियों की हत्या सहित अन्य संगीन घटनाओं के मामले में काफी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

7 लाख भारतीय रुपये के साथ नेपाल के भैरहवा में भारतीय युवक गिरफ्तार

नौतनवां का निवासी है गिरफ्तार आरोपी हेलमेट में छिपाकर रखी गई थी भारतीय मुद्रा, दो ब्लैंक चेक भी बरामद, पूछताछ जारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Bhairahawa Nepal : भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे एक भारतीय नागरिक को नेपाल की संयुक्त जांच टीम ने सात लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: तीस वर्षीय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

Lucknow : गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शनिवार गोमती नदी में 30 वर्षीय युवक डूब गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। जिसके बाद यूपी SDRF की टीम को बुलाया गया। युवक की तलाश में SDARED की कई टीमें लगाई गई हैं। जानकारी के अनुसार गोसाईगंज […]

Spread the love
Read More