लोकसभा में विदेश मंत्रालयः पड़ोसियों संग मजबूत हुआ डिजिटल भुगतान

Neighbourhood First Policy

शाश्वत तिवारी

Neighbourhood First Policy : भारत सरकार अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत अपने सीमावर्ती देशों के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी और सुरक्षा के मोर्चे पर क्षेत्रीय सहयोग को लगातार मजबूत कर रही है। लोकसभा में सांसद यूसुफ पठान द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत ने अपने निकटतम पड़ोसियों के साथ एक गतिशील और परिणाम-उन्मुख कूटनीतिक रोडमैप अपनाया है। इसका मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देना और सुरक्षा चुनौतियों का सामूहिक मुकाबला करना है।

ये भी पढें

शाबाश उपनिरीक्षक पुलिस महकमे का बढ़ाया मान

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सरकार द्वारा उठाए गए नए कदमों का ब्यौरा देते हुए राज्य मंत्री सिंह ने बताया कि भारत अब पड़ोसी देशों- नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव के साथ केवल पारंपरिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल और वित्तीय कनेक्टिविटी के नए युग में प्रवेश कर चुका है। इस नीति के तहत भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ डिजिटल भुगतान प्रणाली को मजबूत करने के लिए नए समझौते किए हैं, जिससे सीमा पार व्यापार और पर्यटन बेहद सुगम हो गया है।

WhatsApp Image 2026 08 03 at 4.47.58 PM
इसके अलावा, भारत अपनी विशेषज्ञता का लाभ देते हुए पड़ोसियों में डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों और अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा सहयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार नई पहलों के दायरे को व्यापक करते हुए सिर्फ परिवहन मार्ग ही नहीं, बल्कि ऊर्जा साझेदारी के तहत सीमा पार बिजली ग्रिड और पेट्रोलियम पाइपलाइनों का नेटवर्क बिछाया जा रहा है।

ये भी पढें

डोकलाम के पास 17 km नई रेलवे लाइन, बॉर्डर कनेक्टिविटी होगी मजबूत

पारंपरिक सुरक्षा के साथ-साथ अब जलवायु सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, मानव सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे आधुनिक क्षेत्रों को विशेष रूप से इन समझौतों में शामिल किया गया है। इसके साथ ही, सीमा पार व्यापार को निर्बाध बनाने के लिए इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) का आधुनिकीकरण किया गया है और रेलवे कूटनीति के जरिए यात्रियों व माल ढुलाई की कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले जाया गया है। कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में किया जा रहा यह बहुपक्षीय सहयोग न केवल भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखेगा, बल्कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारत को एक सबसे विश्वसनीय और जिम्मेदार रणनीतिक साझेदार के रूप में स्थापित करेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

डोकलाम के पास 17 km नई रेलवे लाइन, बॉर्डर कनेक्टिविटी होगी मजबूत

दिल्ली के नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बृजमोहन अग्रवाल-IAS विवाद पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, सरकार से पूछे तीखे सवाल

 

 

 

Spread the love

One thought on “लोकसभा में विदेश मंत्रालयः पड़ोसियों संग मजबूत हुआ डिजिटल भुगतान”

Comments are closed.

National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More
National

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पति के पर्सनल लोन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पति द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण की अदायगी के लिए उसकी पत्नी या विधवा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उस रवैये पर […]

Spread the love
Read More
National Rajasthan

सीकर की भूमिजा को PM मोदी का थैंक्स लेटर, भेजी थी हाथ से बनी राखी

Bhumija Jain: राजस्थान के सीकर की 11 वर्षीय भूमिजा जैन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कक्षा छठी में पढ़ने वाली भूमिजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धन्यवाद पत्र मिला है। भूमिजा वर्ष 2021 से लगातार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनाई हुई राखी भेजती आ रही हैं। इस […]

Spread the love
Read More