
Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपाइयों का सबसे बड़ा संकट ये है कि वो अब अगर जनता से दंडवत् माफी भी माँगेंगे तो भी जनता माफ नहीं करेगी क्योंकि भाजपाइयों ने कभी भी जनता के साथ किया हुआ अपना वादा नहीं निभाया है। ये बात और है कि भाजपा के संगी-साथियों ने औपनिवेशिक सत्ताओं के आगे माफी भी माँगी थी और बड़ी वफादारी के साथ निभाई भी थी।
अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों पर माफी माँगने के लिए दबाव बनाना और लोगों के बयान बदलवाना भाजपाई नकारात्मक राजनीति की बहुत ही घिसी-पिटी और आउट डेटेड चाल है। ऐसे कुकृत्यों से भाजपा के खिलाफ गुस्सा, नाराजगी और आक्रोश और भी अधिक बढ़ रहा है। जब जनता भाजपा के विरूद्ध अपने विचार, अपने मन में ही रखेगी तो भाजपाइयों और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के लिए हालात बद-से-बदतर हो जाएंगे। भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर क्या होगा असर?
मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल
एलन मस्क को बड़ा झटका! 600 अरब डॉलर घटी संपत्ति, SpaceX और Tesla की गिरावट बनी वजह
EPFO फंड मामले में अनिल अंबानी पर FIR, CBI खंगालेगी रिलायंस कैपिटल के निवेश की पूरी कहानी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की कथित जानकारी वाला पर्चा मिलने से हड़कंप, तीन लोग हिरासत में


One thought on “भाजपाई दंडवत् माफी भी मांगेंगे तो भी जनता माफ नहीं करेगी: अखिलेश”
Comments are closed.