नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

Maharajganj Crime

आरोपी मनवर अली गिरफ्तार

परिजनों ने लगाए दुष्कर्म व नेपाल ले जाने के प्रयास के आरोप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपी व अन्य लोगों पर दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने, अपहरण कर नेपाल ले जाने का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

क्या कहती है पुलिस?

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को थाना चौक पर एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को मनवर अली बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB ने किशोरी को रोककर परिजनों को इसकी सूचना दी। तहरीर के आधार पर थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 126/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा नियमानुसार बयान दर्ज किया गया। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 506(1) BNS तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर 31 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।

ये भी पढें

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

परिजनों का आरोप

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि मनवर अली और उसका भाई गब्बर झाड़-फूंक का काम करते हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर बुलाया गया, उसके साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी नाबालिग को नेपाल ले जा रहे थे, लेकिन ठूठीबारी स्थित एसएसबी ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और आजीवन कारावास की मांग की है।

पीड़िता का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्कूल से लौटते समय मनवर और गब्बर सहित कुछ लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि वाहन में उसे पानी पिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने स्वयं को ठूठीबारी बॉर्डर स्थित एसएसबी के पास पाया। उसने यह भी आरोप लगाया कि रास्ते में आरोपी फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे और उसे कहीं ले जाने की बात कर रहे थे।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़िता और उसके परिजनों द्वारा लगाए गए दुष्कर्म, नेपाल ले जाने की साजिश तथा अन्य गंभीर आरोप जांच के अधीन हैं। इन आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

“जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- बच्चों को सही मार्गदर्शन देना जरूरी”

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल

EPFO फंड मामले में अनिल अंबानी पर FIR, CBI खंगालेगी रिलायंस कैपिटल के निवेश की पूरी कहानी

मानसून में बालों की टूटने-झड़ने की समस्या होगी दूर, इस तरह करें प्याज के रस का इस्तेमाल

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

 

Spread the love

One thought on “नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला”

Comments are closed.

Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

कोटवा सड़क दुर्गा माता मंदिर परिसर में चला सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान

Kotwa Road: देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दुर्गा माता मंदिर कोटवा सड़क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर और मार्ग की साफ-सफाई की। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

नवोदय विद्यालय मामले में SC का बड़ा आदेश, तमिलनाडु को तीन महीने की मोहलत

New Delhi: तमिलनाडु में जवाहर नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच चल रहे मतभेद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह राज्य के प्रत्येक जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान करे। इसके […]

Spread the love
Read More