
Lock Upp 2 : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ का नया एपिसोड जबरदस्त ड्रामा और तीखी बहस से भरपूर रहा। इस बार कंटेस्टेंट वरुण यादव (लैला) और पामेला सेरेना के बीच महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि जजमेंट डे पर होस्ट फराह खान और गेस्ट हुमा कुरैशी ने वरुण यादव को जमकर फटकार लगाई।
टास्क के दौरान शुरू हुआ विवाद
एपिसोड में एक टास्क के दौरान पामेला सेरेना ने वरुण यादव और उनके दोस्त आरुष भोला पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और लैंगिक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। पामेला का कहना था कि दोनों ने उनकी दोस्त लैली मिर्जा के लिए अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, वरुण यादव ने अपनी सफाई में कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था और यह उनके बोलने के सामान्य तरीके का हिस्सा था।
फराह खान और हुमा कुरैशी ने लगाई फटकार
‘जजमेंट डे’ एपिसोड में फराह खान ने वरुण यादव से सवाल करते हुए कहा कि किसी के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसे शब्दों का प्रयोग क्यों किया गया। वरुण ने जवाब दिया कि उस समय उनका दिमाग सही तरह से काम नहीं कर रहा था। इस पर हुमा कुरैशी ने उनकी सफाई को स्वीकार नहीं किया और कहा कि इसे किसी शहर या भाषा का हिस्सा बताकर सही नहीं ठहराया जा सकता। हुमा ने कहा कि वह भी दिल्ली से हैं और जानती हैं कि वहां की भाषा कैसी होती है। उन्होंने वरुण को अपनी सोच बदलने और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखने की सलाह दी।
फूट-फूटकर रो पड़े वरुण यादव
फराह खान और हुमा कुरैशी की सख्त नाराजगी के बाद वरुण यादव भावुक हो गए। बातचीत के दौरान वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और रोते हुए अपनी सीट छोड़कर वहां से चले गए। यह भावुक पल शो के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया और सोशल Media पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस
एपिसोड के प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने फराह खान और हुमा कुरैशी के रुख का समर्थन किया, जबकि कुछ यूजर्स ने वरुण यादव की सफाई को भी सामने रखने की बात कही।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढें
अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार, अमित शाह बोले-राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान अतुलनीय
मैच के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की ‘प्यार की झप्पी’ ने जीता दिल
भारत के मिसाइल परीक्षण की तैयारी से दुनिया में हलचल
टीम इंडिया की नई भगवा जर्सी पर बोले अशोक ध्यानचंद, कहा- रंग नहीं, खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे बड़ा


One thought on “लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन”
Comments are closed.