नेपाल के IGP दान बहादुर कार्की की अपील, बोले- अफवाहों से रहें दूर, बनाए रखें सामाजिक सौहार्द

पूर्वी तराई की घटनाओं के बीच नेपाल पुलिस के आईजी ने शांति, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का किया आह्वान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Kathmandu, Nepal!  पूर्वी तराई के कुछ क्षेत्रों में धार्मिक सौहार्द प्रभावित होने और भय का माहौल बनने की घटनाओं के बीच पुलिस महानिरीक्षक दान बहादुर कार्की ने देशवासियों से शांति, संयम और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नेपाल विविधता में एकता की गौरवशाली परंपरा वाला देश है, जहां धर्म, भाषा, जाति और संस्कृति की विविधता के बावजूद लोग सदियों से आपसी सम्मान और सहिष्णुता के साथ रहते आए हैं।

ये भी पढ़ें

BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

श्री कार्की ने अपने संदेश में कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना, भड़काऊ टिप्पणियां करना या कानून का उल्लंघन करना किसी के हित में नहीं है। ऐसे कृत्य समाज में तनाव, अविश्वास और विभाजन को बढ़ावा देते हैं। इसलिए सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों और नफरत फैलाने वाली बातों से दूर रहें तथा विवेक और संयम का परिचय दें।

उन्होंने कहा कि सभी धर्मों, संस्कृतियों और आस्थाओं का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। भले ही लोगों की धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं अलग-अलग हों, लेकिन देश एक है और सभी की राष्ट्रीय भावना भी एक ही है।

श्री कार्की ने सभी नेपाली नागरिकों से सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने तथा एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान करने की अपील करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया।

Spread the love

2 thoughts on “नेपाल के IGP दान बहादुर कार्की की अपील, बोले- अफवाहों से रहें दूर, बनाए रखें सामाजिक सौहार्द

Comments are closed.

International

ब्रिक्स सम्मेलनः वैश्विक गुटबाजी के बीच चमकी भारतीय कूटनीति

New Delhi: हाल ही में संपन्न हुआ 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वैश्विक कूटनीति के इतिहास में भारत के बढ़ते रसूख और भारतीय विदेश मंत्रालय की बेजोड़ रणनीतिक सूझबूझ की एक कालजयी कहानी बन गया है। यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के तनाव और वैश्विक गुटबाजी के इस दौर में, दुनिया भर की निगाहें नई दिल्ली पर […]

Spread the love
Read More
Anwar Ibrahim
homeslider International

केरल में अनवर इब्राहिम का बड़ा संदेश, बोले- नई सच्चाइयों को समझें विद्वान

Anwar Ibrahim: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने केरल दौरे के दौरान धार्मिक विद्वानों और समाज के नेतृत्वकर्ताओं से बदलती दुनिया की नई तकनीकों और चुनौतियों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में विज्ञान, डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में विद्वानों को इन […]

Spread the love
Read More
Pakistan Inflation
International Uncategorized

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल से लेकर आटा प्याज तक पर टूटी महंगाई

Pakistan Inflation: पाकिस्तान की आर्थिक परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश में आम जरूरत की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ईंधन से लेकर रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं तक के महंगे होने से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। ताजा आंकड़ों ने पाकिस्तान […]

Spread the love
Read More