गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला

Gorakhpur girl murder case

पुलिसकर्मी गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Gorakhpur girl

Gorakhpur girl murder case:  गोरखपुर में जिला अस्पताल से लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने के बाद डायल-112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। बच्ची की मौत के कारणों और अन्य तथ्यों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जिला अस्पताल से लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में डायल-112 में तैनात एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बच्ची के लापता होने के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अब तक की जांच में आरोपी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आई है।

 

जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई की रात बच्ची जिला अस्पताल से घर लौट रही थी, तभी वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले गया। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। करीब 200 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस बाइक नंबर तक पहुंची। जांच में बाइक डायल-112 में तैनात आरक्षी अभिषेक यादव के नाम पंजीकृत मिली।

ये भी पढें

संसद सत्र में बढ़ी सियासी गर्मी, सरकार ने राज्यसभा में पेश किया परीक्षा सुधार बिल

पुलिस ने आरोपी अभिषेक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चिउटहा पुल के पास से बच्ची का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

CCTV से हुआ खुलासा

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपी की मंशा संदिग्ध नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ गलत हरकत का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उसकी हत्या की गई। हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सिपाही अभिषेक यादव एक वर्ष पहले गंभीर आरोपों को लेकर जांच के घेरे में आ चुका है। उस समय बंगाल की युवती से जुड़े दुष्कर्म और जालसाजी के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया जा रहा है कि युवती का बयान दर्ज नहीं होने के कारण उस मामले में दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी।

हालांकि पुलिस ने आरोपी सिपाही के पास से बरामद कूटरचित आधार कार्ड के आधार पर उसे जेल भेजा था और उसी मामले में चार्जशीट दाखिल की गयी थी। जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर अपनी करतूत से खाकी को दागदार किया है। वर्तमान में वह विभागीय कार्रवाई के दौरान डायल-112 में तैनात था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही आरोपी की सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस विभाग की जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया पर है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सावन की पहली रात करें ये चार आसान उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां

फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर की मौत बनी पहेली, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संसद सत्र में बढ़ी सियासी गर्मी, सरकार ने राज्यसभा में पेश किया परीक्षा सुधार बिल

भारत की बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में पदक की तलाश

PoJK में हालात तनावपूर्ण, तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी; गोलीबारी और हिंसा के दावों से बढ़ा तनाव

 

Spread the love

One thought on “गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला”

Comments are closed.

Nautanwa News
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कामयाबी

तस्करी कर नेपाल ले जाया जा रहा 70 बोरी यूरिया बरामद, पिकअप बरामद एक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa News: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध खाद की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के निर्देशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसंत सिंह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में कर्फ्यू; तीन की मौत, दर्जनों घायल

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों में कर्फ्यू; तीन की मौत, दर्जनों घायल काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब कई अन्य शहरों तक फैल गई है। पिछले चार दिनों से जारी हिंसक घटनाओं ने देश की कानून-व्यवस्था को गंभीर चुनौती दे दी है। विभिन्न स्थानों पर आगजनी, […]

Spread the love
Read More
SI Social Media
Crime News homeslider

वर्दी में रील बनाने वाले SI की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज

फरेंदा थाने में तैनात SI अतुल सिंह की रील को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म उमेश चन्द्र त्रिपाठी Government Employees and Social Media: फरेंदा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अतुल सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा दिए […]

Spread the love
Read More