संसद सत्र में बढ़ी सियासी गर्मी, सरकार ने राज्यसभा में पेश किया परीक्षा सुधार बिल

  Paper Leak Bill 2026 : संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को राजनीतिक हलचल तेज रही। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पेश किया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है।

PM मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

संसद भवन में हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और संसद की कार्यवाही को लेकर चर्चा की गई।

राज्यसभा में पेश हुआ लोक परीक्षा संशोधन विधेयक

राज्यसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 को विचार और पारित करने के लिए पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों, पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कानूनी व्यवस्था को और मजबूत करना है। प्रस्तावित संशोधन में पेपर लीक जैसे मामलों में सजा बढ़ाने, जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने और मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। यह बिल इससे पहले लोकसभा से पारित हो चुका है।

छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का सरकार पर हमला

छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कथित बल प्रयोग की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर सरकार से जवाब मांगा। सांसदों के हाथों में मौजूद पोस्टरों में कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए और जवाबदेही की मांग की गई। विपक्ष ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को मिले दान से जुड़े कथित विवाद का मुद्दा भी उठाया।

सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ी सियासी गर्मी

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, संसद में बयान और पूरे मामले पर जवाब की मांग की है। वहीं सरकार परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए नए कानूनों पर जोर दे रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…।

ये भी पढें

सावन शुरू होते ही शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

अब जगदीश आफले राम मंदिर ट्रस्ट के नये सचिव, बिना वेतन पांच साल से कर रहे काम

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी के बयान से बढ़ा विवाद

ईरान का बड़ा हमला: कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर गिरी मिसाइल, एक कर्मचारी की मौत

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “संसद सत्र में बढ़ी सियासी गर्मी, सरकार ने राज्यसभा में पेश किया परीक्षा सुधार बिल”

Comments are closed.

homeslider National Politics

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा

Parliament News : संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह विधेयक मौजूदा मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस बिल की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति […]

Spread the love
Read More
Rat's theft caught on CCTV
National

10 लाख के हीरे और सोने के गहने ‘चुरा’ ले गया चूहा! CCTV में कैद हुई हैरान कर देने वाली घटना

Rat’s theft caught on CCTV : कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक ऐसी अनोखी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक सभी को हैरान कर दिया। एक ज्वेलरी शॉप से रातोंरात करीब 10 लाख रुपये मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण गायब हो गए। शुरुआत में दुकान मालिक को शक […]

Spread the love
Read More
UP's examination
Education homeslider Uttar Pradesh

नई परीक्षा व्यवस्था से बदलेगी उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रणाली

यूपी का परीक्षा मॉडल पारदर्शिता और समाधान की नई राह UP’s examination model: भारतीय उच्च शिक्षा और सार्वजनिक भर्ती प्रक्रियाओं का पूरा ढांचा इस समय एक बेहद संवेदनशील, जटिल और निर्णयात्मक मोड़ पर खड़ा है। देश भर में एक के बाद एक सामने आ रही धांधलियों ने न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता को धूमिल […]

Spread the love
Read More