अब जगदीश आफले राम मंदिर ट्रस्ट के नये सचिव, बिना वेतन पांच साल से कर रहे काम

Ram Mandir Trust New Secretary

Ram Mandir Trust New Secretary : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सचिव के नाम पर लगभग मुहर लग गई है। ट्रस्ट के सचिव पद की जिम्मेदारी अब जगदीश आफले को दी जा सकती है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा ट्रस्ट की आगामी दो  सितंबर को होने वाली बैठक में किए जाने की संभावना है। जगदीश आफले राम मंदिर निर्माण कार्य से वर्ष 2021 से जुड़े हुए हैं और बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर उन्होंने मंदिर निर्माण परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि वह अब तक बिना किसी वेतन के अपनी सेवाएं दे रहे थे।

राम मंदिर निर्माण में निभाई अहम भूमिका

सचिव पद मिलने से पहले भी जगदीश आफले राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन के साथ उनके हस्ताक्षर से मंदिर निर्माण और अन्य कार्यों से जुड़े खर्चों का भुगतान किया जा रहा है। जगदीश आफले मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। वह पेशे से इंजीनियर हैं और उन्होंने IIT मुंबई से एमटेक की डिग्री हासिल की है। इंजीनियरिंग क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद वह राम मंदिर निर्माण परियोजना से जुड़े।

ट्रस्ट ने बनाया सचिव और प्रवक्ता का पद

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 22 जुलाई को हुई बैठक में सचिव और प्रवक्ता के नए पद बनाने का निर्णय लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने सचिव पद के लिए जगदीश आफले के नाम का प्रस्ताव रखा है। अब दो सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इस फैसले पर अंतिम मुहर लग सकती है। वहीं प्रवक्ता पद के लिए अभी चयन प्रक्रिया जारी है और कई नामों पर विचार किया जा रहा है।

 RSS से जुड़े रहे हैं जगदीश आफले

सूत्रों के अनुसार, जगदीश आफले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लंबे समय से संबंध रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और आईआईटी मुंबई से एमटेक की पढ़ाई की है। उन्होंने भारत के अलावा यूरोप के कुछ देशों और अमेरिका की एक कंपनी में भी काम किया है। सेवानिवृत्ति के बाद वह भारत लौट आए। राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद वह संघ की ओर से परियोजना प्रबंधन में मानद सेवा देने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। तब से वह अपनी पत्नी के साथ तीर्थ क्षेत्र भवन में रहकर मंदिर निर्माण से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

चंदा चोरी मामले के बाद उठे थे बदलाव के कदम

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले के बाद ट्रस्ट में प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी क्रम में नई जांच समिति का गठन किया गया है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

भारत की बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो में पदक की तलाश

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी के बयान से बढ़ा विवाद

ईरान का बड़ा हमला: कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर गिरी मिसाइल, एक कर्मचारी की मौत

नशीली दवा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “अब जगदीश आफले राम मंदिर ट्रस्ट के नये सचिव, बिना वेतन पांच साल से कर रहे काम”

Comments are closed.

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Basti
Uttar Pradesh

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Basti : हरैया पुलिस ने रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलो अवैध गांजे और नकद के साथ गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई। यह गिरफ्तारी […]

Spread the love
Read More