कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।

बुधवार शाम नौतनवां के SDM कुणाल, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह और SSB 22 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने नेपाल से भारत आने-जाने वाले यात्रियों की जांच की और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस और SSB के जवानों ने सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में नेपाल से आने वाले लोगों की सघन जांच की। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट हैं और नेपाल से आने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर छिड़ा विवाद, पूर्व कप्तान विरेन रासकिन्हा ने उठाए गंभीर सवाल

सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। विशेष रूप से नेपाल से आने वाले कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनौली महेंद्र मिश्रा, एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली उमाकांत सरोज सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

चिनहट: आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पीस मीटिंग

तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

वैभव सूर्यवंशी का कमाल, ICC टी20 रैंकिंग में 230 पायदान ऊपर पहुंचे

 

Spread the love

2 thoughts on “कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

Comments are closed.

UP Crime
Crime News Uttar Pradesh

नशीली दवा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा

इनामी ट्रक चालक गिरफ्तार, सरगना तक नहीं पहुंची पुलिस UP Crime News: अलीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर एवं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर 80 लीटर कोडीन युक्त कफ सीरप भी बरामद किया है। पुलिस को बताया कि वह […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
Sports Uttar Pradesh

युवा वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नहीं चला है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, फिर भी बना दिया उपकप्तान Indian Cricket Team: वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया है। हालांकि शुरुआत में इंग्लैंड के​ खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन उसके बाद जब दूसरी […]

Spread the love
Read More
UP's examination
Education homeslider Uttar Pradesh

नई परीक्षा व्यवस्था से बदलेगी उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रणाली

यूपी का परीक्षा मॉडल पारदर्शिता और समाधान की नई राह UP’s examination model: भारतीय उच्च शिक्षा और सार्वजनिक भर्ती प्रक्रियाओं का पूरा ढांचा इस समय एक बेहद संवेदनशील, जटिल और निर्णयात्मक मोड़ पर खड़ा है। देश भर में एक के बाद एक सामने आ रही धांधलियों ने न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता को धूमिल […]

Spread the love
Read More