पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत, बेटे की पुकार सुनकर भी नहीं उतरा पिता

Water tank accident

Water tank accident : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। कई घंटों तक पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन प्रयासों के बीच वह टंकी के अंदर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के दौरान उसका पांच वर्षीय बेटा लगातार पिता से नीचे आने की अपील करता रहा, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। युवक को सुरक्षित नीचे लाने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें

सनसनीखेज : शादी से इनकार करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या

करीब तीन से चार घंटे तक पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए शुभम से नीचे उतरने की अपील करती रही। इसी दौरान सबसे भावुक दृश्य तब सामने आया, जब उसका पांच वर्षीय बेटा पुलिस के माइक से बार-बार कहता रहा, “पापा… प्लीज नीचे आ जाओ।” मासूम की यह गुहार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, लेकिन शुभम नीचे नहीं उतरा।

ये भी पढ़ें

सावन में जा रहे हैं कावड़ यात्रा, इन सामान को साथ ले जाना न भूलें, सफर बनेगा आसान

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभम पहले भी नशे की हालत में दो-तीन बार इसी पानी की टंकी पर चढ़ चुका था। इस बार भी काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन अचानक वह टंकी के भीतर गिर गया। पुलिस और राहत दल ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि दोनों के बीच पहले ही लिखित समझौता हो चुका था और वह पिछले कई वर्षों से अलग रह रही थीं। उनका आरोप है कि शुभम अक्सर नशे की हालत में इस तरह के कदम उठाता था।

घटना के बाद पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि पानी की टंकी के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। वहीं, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। कई घंटों तक बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

सनसनीखेज : शादी से इनकार करने पर युवती की गला घोंटकर हत्या

सावन में जा रहे हैं कावड़ यात्रा, इन सामान को साथ ले जाना न भूलें, सफर बनेगा आसान

एंटी पेपर लीक बिल 2026 लोकसभा से पारित, राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

 

 

Spread the love

3 thoughts on “पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत, बेटे की पुकार सुनकर भी नहीं उतरा पिता

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित

लोकतांत्रिक विरोध में अपशब्दों की अनुमति नहीं अपशब्द सुन रहा प्रशासन क्यों रहा खामोश? मनोज कुमार त्रिपाठी Gorakhpur : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा गत दिवस गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More