वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 15 की उम्र में ठोके 81 रन; जिम्बाब्वे को मिला 193 रन का लक्ष्य

IND vs ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीसरे 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच  विकेट खोकर 192 रन बनाए। भारतीय पारी के सबसे बड़े हीरो रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वैभव ने महज 49 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय T20 शतक से सिर्फ 19 रन दूर रह गए।

वैभव सूर्यवंशी ने जमाया रंग, आठ चौके और चार छक्के लगाए

भारतीय पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने की। शुरुआती विकेट गिरने के बाद वैभव ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और केवल 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी 81 रन की पारी में वैभव ने  चौके और  छक्के लगाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि युवा बल्लेबाज अपना पहला T20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन 81 रन के स्कोर पर उनका विकेट गिर गया।

अभिषेक शर्मा फिर हुए फ्लॉप

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रहा। वह सिर्फ दो  रन बनाकर आउट हो गए। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने उन्हें एक बार फिर अपना शिकार बनाया। इस सीरीज के लगातार तीसरे मैच में अभिषेक को मुजारबानी ने ही आउट किया।

ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने संभाली पारी

अभिषेक के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी वैभव का अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। श्रयस अय्यर 18 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

रिंकू सिंह ने लगाया तेज तर्रार फिनिश

भारतीय टीम की पारी के आखिरी ओवरों में रन गति थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन रिंकू सिंह ने अंत में तेजी दिखाते हुए 14 गेंदों में 25 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 47 रन जोड़े और स्कोर को 192 तक पहुंचाया।अब जिम्बाब्वे की टीम को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राज्यों के शिक्षा मंत्रियों पर भी दबाव, पेपर लीक मुद्दे पर सियासत तेज

कर्नाटक में टला बड़ा हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला; सभी सुरक्षित

पेपर लीक बिल को लेकर संसद में घमासान, किरेन रिजिजू ने विपक्ष से की चर्चा की अपील

विधायकों से जुड़े पुराने पेपर लीक मामलों में प्रभावी पैरवी की मांग

 

Spread the love

One thought on “वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 15 की उम्र में ठोके 81 रन; जिम्बाब्वे को मिला 193 रन का लक्ष्य”

Comments are closed.

Commonwealth Games 2026
Sports

पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजर मेडल पर, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में बड़ा मौका

ग्लासगो में भारतीय एथलीट्स दिखाएंगे दम, कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद Commonwealth Games 2026:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार अभियान जारी है। ग्लासगो में खेले जा रहे इस बड़े खेल आयोजन के पांचवें दिन यानी 27 जुलाई को भारत के कई एथलीट मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे। सोमवार का दिन […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More
IND vs ZIM 2nd T20
Sports

ईशान-तिलक की धुआंधार बल्लेबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का लक्ष्य

IND vs ZIM 2nd T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पाँच […]

Spread the love
Read More