कर्नाटक में टला बड़ा हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला; सभी सुरक्षित

Karnataka Bus Fire : कर्नाटक में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस में दुर्घटना के बाद अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, लेकिन समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तुमकुर-बेंगलुरु नेशनल हाईवे-48 पर नेलमंगला तालुक के हनुमंतपुरा गेट के पास हुई।

बिजली के खंभे से टकराने के बाद लगी आग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संजना ट्रैवल्स की बस बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। सुबह करीब 2:40 बजे सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण बस धीमी गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस पहले रोड डिवाइडर से टकराई, फिर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

बस में आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर राख हो गई। हादसे में यात्रियों का सामान भी जल गया, क्योंकि बस के लगेज बॉक्स तक आग पहुंच गई थी।

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नेलमंगला ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी कर्नाटक में बस में लगी थी आग

इससे पहले भी कर्नाटक में एक निजी स्लीपर बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। 28 जनवरी को शिवमोगा से बेंगलुरु जा रही नॉन-एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई थी। उस बस में 36 यात्री सवार थे। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

लगातार हो रही बस हादसों और आग की घटनाओं ने एक बार फिर वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी जांच और सड़क सुरक्षा नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस बार ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

पेपर लीक बिल को लेकर संसद में घमासान, किरेन रिजिजू ने विपक्ष से की चर्चा की अपील

विधायकों से जुड़े पुराने पेपर लीक मामलों में प्रभावी पैरवी की मांग

संविधान ही गैर बराबरी दूर करके समता-समानता को सुनिश्चित करेगा

थलपति विजय की ‘जना नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘करुप्पु’ को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

 

 

Spread the love

2 thoughts on “कर्नाटक में टला बड़ा हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला; सभी सुरक्षित”

Comments are closed.

Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग

Horoscope  कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी मेष : आप का आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वृषभ […]

Spread the love
Read More
Maharishi Valmiki Jayanti
homeslider Religion

महर्षि वाल्मीकि जयंती कल: रत्नाकर से आदिकवि बनने की प्रेरक कहानी

Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशभर में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। संस्कृत साहित्य के महान रचनाकार और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, तपस्या, ज्ञान और आत्मपरिवर्तन का संदेश देता है। उनकी जीवनगाथा बताती है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों में बदलाव […]

Spread the love
Read More
UP Politics 2027
homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : दंगा, इफ्तार और बिरयानी SP राज की असल कहानी…

राजेश श्रीवास्तव UP Politics 2027 : कहते हैं कि भेड़िया कितना भी शेर की खाल ओढ़ ले लेकिन वह भेड़िया ही रहता है। कुछ इसी तरह का हाल इन दिनों समाजवादी पार्टी का है। हर रोज PDA का नारा जपने के बाद अखिलेश यादव अब मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए नतमस्तक हैं। आजम खां को वोटों […]

Spread the love
Read More