सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी ₹2,200 से ज्यादा उछली…जानें आज के ताजा भाव

Gold

Gold घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सप्ताह की शुरुआत सोने और चांदी के लिए शानदार रही। पिछले सप्ताह की तेजी सोमवार को भी जारी रही, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2,200 से अधिक की छलांग लगाकर नए ऊंचे स्तर पर कारोबार करती दिखाई दी।

ये भी पढें

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव भड़का, सुनसारी में हिंसा के बाद एक की मौत

MCX पर सोना ₹1.44 लाख के पार

सोमवार सुबह करीब 10 बजे MCX पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 914 रुपये यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹1,44,020 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सोने ने दिन की शुरुआत ₹1,43,575 प्रति 10 ग्राम से की थी, जो पिछले कारोबारी सत्र में ₹1,43,106 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,44,111 प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई भी छुआ।

चांदी में ₹2,271 की मजबूत बढ़त

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 2,271 रुपये यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹2,24,409 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। चांदी ने सोमवार को ₹2,23,500 प्रति किलोग्राम से कारोबार शुरू किया था, जबकि शुक्रवार को यह ₹2,22,138 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान चांदी ने ₹2,24,632 प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई भी दर्ज किया।

ये भी पढें

देशभर में बारिश का कहर, 14 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

पिछले सप्ताह भी बनी रही थी तेजी

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और निवेशकों की मजबूत खरीदारी के चलते सोने और चांदी में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले सप्ताह भी दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया था, जिसका असर सोमवार के कारोबार में भी देखने को मिला। हालांकि, पिछले शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार

99.9% शुद्धता वाला सोना ₹2,000 टूटकर ₹1,47,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी ₹5,000 की गिरावट के साथ ₹2,24,700 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शनिवार और रविवार को MCX और सर्राफा बाजार बंद रहने के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही दोनों धातुओं में एक बार फिर मजबूत खरीदारी देखने को मिली।

ये भी पढें

दतिया में गरमाई चुनावी सियासत, BJP के प्रचार वाहन पर हमला

निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों पर

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रम का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में निवेशकों को बाजार की चाल पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

वाराणसी में राह चलते युवकों से छेड़छाड़ का आरोप

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनाथ सिंह का पुराना बयान वायरल, सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, तिलक वर्मा भी कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

Adani Group ने खत्म की एयरलाइन लॉन्च की चर्चाएं, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

One thought on “सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी ₹2,200 से ज्यादा उछली…जानें आज के ताजा भाव”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ की 160 जर्जर इमारतें प्रशासन के निशाने पर

Lucknow: राजधानी में पुराने और जर्जर भवनों से होने वाले संभावित हादसों को रोकने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्राधिकरण ने अपनी आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में स्थित पुराने भवनों की स्थिति का आकलन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर करीब 160 इमारतों को […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

लाल किला ब्लास्ट: चार्जशीट में बड़े खुलासे, जूते में छिपा था रिमोट

New Delhi: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए वाहन विस्फोट मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दाखिल आरोपपत्र में घटना की साजिश, आरोपी उमर-उन-नबी की गतिविधियों और विस्फोट से पहले की तैयारियों को लेकर कई दावे किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, […]

Read More