फर्जी वीडियो और भ्रामक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, CJP Protest मामले में STF करेगी जांच

CJP Protest : जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने पहली बार आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित भ्रामक और फर्जी कंटेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन से जुड़े कई फर्जी पोस्ट और भ्रामक वीडियो पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए प्रसारित किए जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन कर दिया गया है।

DCP बोले- फर्जी पोस्ट से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन से जुड़ी कई भ्रामक जानकारियां जानबूझकर प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई की घटना को लेकर एक पोस्ट में एक युवती की मौत का दावा किया गया था, जबकि जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा पाया गया। डीसीपी ने कहा कि कुछ पोस्ट का उद्देश्य लोगों में भय और भ्रम फैलाना तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करना है।

‘पाकिस्तान से चल रहे अकाउंट कर रहे दुष्प्रचार’

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जांच में ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान हुई है, जिन्हें पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा है और जो प्रदर्शन से जुड़ी भ्रामक सामग्री साझा कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इनमें से कुछ अकाउंट ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी सक्रिय थे और फर्जी नैरेटिव फैलाने में शामिल रहे थे।

सोनम वांगचुक का फर्जी वीडियो भी हुआ साझा

दिल्ली पुलिस ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पसोनम वांगचुक का एक कथित फर्जी (डीपफेक) वीडियो भी प्रसारित किया गया, जिसमें वीडियो और ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर यह दावा किया गया कि जंतर-मंतर पर भारतीय सेना की तैनाती की गई है, जबकि पुलिस के अनुसार यह दावा भी पूरी तरह भ्रामक है।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही कड़ी निगरानी

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेष रूप से इंस्टाग्राम, पर लगातार निगरानी रख रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी पोस्ट या वीडियो को बिना सत्यापन के साझा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

जांच के लिए STF का गठन

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि फर्जी पोस्ट, डीपफेक वीडियो और दुष्प्रचार फैलाने वालों की पहचान के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

बिहार से गिरफ्तार हुआ कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता, कई बड़े खुलासों की उम्मीद

पुल उद्घाटन से बाहर रखने पर भड़के ट्रंप, मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का दावा

CJP आंदोलन पर आज निर्णायक बैठक, सरकार से तीसरे दौर की बातचीत से पहले राजधानी हाई अलर्ट पर

PM मोदी आज 400 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, सीमा गांवों के विकास पर होगी चर्चा

4 thoughts on “फर्जी वीडियो और भ्रामक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, CJP Protest मामले में STF करेगी जांच

Comments are closed.

New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

लाल किला ब्लास्ट: चार्जशीट में बड़े खुलासे, जूते में छिपा था रिमोट

New Delhi: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए वाहन विस्फोट मामले की जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से दाखिल आरोपपत्र में घटना की साजिश, आरोपी उमर-उन-नबी की गतिविधियों और विस्फोट से पहले की तैयारियों को लेकर कई दावे किए गए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग कल गिराई जाएगी, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

New Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की असुरक्षित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि हादसे वाली इमारत के ठीक बगल में मौजूद एक और खतरनाक भवन को कल गिराया जाएगा। इस इमारत को पहले ही […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली में अब सभी इमारतों की होगी जांच, MCD ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

New Delhi: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद नगर निगम (MCD) ने पूरी दिल्ली में इमारतों की जांच कराने का फैसला लिया है। MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों (बिल्डिंग) को अपने-अपने क्षेत्र में इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने के […]

Read More