रिजर्व पुलिस लाइन्स में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Transgender Rights

ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों और पशु क्रूरता निवारण पर दी गई अहम जानकारी

ए अहमद सौदागर

Transgender Rights Training : पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित गोष्ठी सदन में ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पुलिसकर्मियों के साथ संवेदीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त महिला अपराध व सुरक्षा ममता रानी चौधरी के मार्गदर्शन और कार्यशाला को सफल बनाने के लिए संचालन सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध शाहिदा नसरीन के पर्यवेक्षण में किया गया।

इस दौरान बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित गोष्ठी सदन में कमिश्नरेट के सभी जोन के थानों पर तैनात उपनिरीक्षकों एवं महिला आरक्षियों के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों, पुलिस संवेदीकरण तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में प्रशिक्षक देविका एस मंगलमुखी, स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर वेलफेयर बोर्ड द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्ति के अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 एवं नियमवाली 2020 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढें

40 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

इस दौरान पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के प्रावधानों एवं समाज में पशुओं के प्रति हो रही क्रूरता की रोकथाम के लिए जानकारी देते हुए पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए दिशानिर्देश दिए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग-अलग थानों में तैनात कुल 70 पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अफसरों द्वारा दिए गए जानकारी को विधिवत समझा। यह भी बताया गया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों एवं उनके प्रति संवेदनशील पुलिसिंग के साथ-साथ पशु क्रूरता से संबंधित विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

थाने से पुलिस की कार लेकर भागा शराबी, हाट बाजार में मचाया आतंक; कई वाहनों को मारी टक्कर

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा

 राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने रखीं तीन बड़ी मांगें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर दिया जोर

मेट्रो स्टेशन बंद करने से आंदोलन नहीं रुकेगा, बोले अरविंद केजरीवाल

 

 

Spread the love

Forest Campaign
Uttar Pradesh

जलौनी लकड़ी की उपलब्धता के लिए वन विभाग की पहल

प्रत्येक विकास खण्ड में आज होगी ऊर्जा वन की स्थापना Forest Conservation Campaign : वैश्विक ऊर्जा संकट के दृष्टिगत जलौनी लकड़ी की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 23 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम‘ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड में न्यूनतम 01 हेक्टेयर क्षेत्र में […]

Spread the love
Read More
Prayagraj Road Accident
Crime News Uttar Pradesh

अज्ञात वाहन की टक्कर से उजड़ा परिवार, प्रयागराज में महिला की मौत से मचा कोहराम

Prayagraj Road Accident : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी […]

Spread the love
Read More
Ram Mandir Trust
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी संतों को, CEO नियुक्ति फिलहाल टली

Ram Mandir Trust : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की न्यासी मंडल की अहम बैठक बुधवार को अयोध्या में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी श्रावण मास की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और धार्मिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सबसे […]

Spread the love
Read More