सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न करने का लिखित या स्पष्ट आश्वासन देती है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। अन्यथा उनका अनशन जारी रहेगा।

वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को संबोधित पत्र में अस्पताल आकर मुलाकात करने और अनशन समाप्त करने की अपील के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि बातचीत के दौरान सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिया गया, लेकिन अब उन्हें ठोस आश्वासन चाहिए।

वांगचुक की प्रमुख मांगें

पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा।

संसद में पेपर लीक मामले पर व्यापक चर्चा।

जवाबदेही तय करने के लिए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर भी विचार।

आंदोलन में शामिल छात्रों और युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रतिशोधात्मक कार्रवाई न हो।

प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस बल के इस्तेमाल पर रोक।

‘मैं जीना चाहता हूं, लेकिन छात्रों के साथ न्याय भी चाहिए’

वांगचुक ने कहा कि अस्पताल में उनसे मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों ने उन्हें पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह देश, शिक्षा और अपने छात्रों के लिए काम करना चाहते हैं, लेकिन उन युवाओं के हितों से समझौता नहीं कर सकते जिनके लिए यह आंदोलन शुरू किया गया।

सरकार को अंतिम संदेश

पत्र में वांगचुक ने कहा कि यदि सरकार यह भरोसा देती है कि आंदोलन में शामिल किसी भी युवा के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई नहीं होगी, तो वह विश्वास के साथ अपना अनशन समाप्त कर देंगे। लेकिन यदि ऐसा आश्वासन नहीं मिलता, तो वह अनिश्चितकाल तक अनशन जारी रखने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की असली परीक्षा इस बात से होती है कि वह असहमति जताने वाले युवाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

महाघोटालाः फर्जी कम्पनी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी निदेशक और पैसा ऐंठा असली

 राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने रखीं तीन बड़ी मांगें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर दिया जोर

मेट्रो स्टेशन बंद करने से आंदोलन नहीं रुकेगा, बोले अरविंद केजरीवाल

नौतनवां में BJP का बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

2 thoughts on “सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Today’s Horoscope मेष : बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी। वृषभ : कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से […]

Read More
homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान

Mumbai: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले DJ और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुणे में कुछ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज वाले DJ पर रोक लगाने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा […]

Read More