40 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

Nepalese youth arrested

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nepalese youth arrested :  भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और SSB 66 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली युवक को 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

मंगलवार की रात सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज और SSB 66 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट आदित्य जायसवाल अपनी टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा के पगडंडी मार्गों पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के तिलहवा-फरेनिया गांव मार्ग पर एक युवक भारत से नेपाल की तरफ पैदल जाते हुए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का वजन 40 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रनबीर गुरुंग, निवासी भैरहवा (नेपाल) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

महाघोटालाः फर्जी कम्पनी, फर्जी दस्तावेज, फर्जी निदेशक और पैसा ऐंठा असली

 

 

 

2 thoughts on “40 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

यात्रियों में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे शहीद पथ पर हुई घटना का मामला, गोरखपुर से सवारी लेकर गुजरात जा रही थी बस पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर रविवार सुबह गोरखपुर से सवारियां लेकर गुजरात जा रही तेज रफ्तार डबल […]

Read More
Crime News

अलीगंज: सरेराह चेन लूटने वाले गिरोह का राजफाश, दो गिरफ्तार

लूट की रकम से खरीदी गई चार पहिया वाहन व घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद खुलासा करने वाली टीम को DSP उत्तरी ने दिया 25 हजार रुपए का इनाम ए अहमद सौदागर Lucknow : सरेराह महिलाओं एवं पुरुषों के गले से चेन लूटने वाले अंतरराज्यीय गैंग का अलीगंज पुलिस ने स्वाट टीम व सर्विलांस […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मस्जिद पर बुलडोजर से मचा बवाल, सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर Iqra Hasan: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश और पहली अपील खारिज होने के बाद […]

Read More