रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी, जिम्बाब्वे सीरीज में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका

Rinku Singh Comeback : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह बाद में टीम से बाहर हो गए थे। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें दोबारा मौका मिला है। यह सीरीज उनके लिए टीम में अपनी जगह मजबूत करने का बड़ा अवसर साबित हो सकती है।

T20 वर्ल्ड कप में नहीं चला था रिंकू सिंह का बल्ला

T 20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह भारतीय टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्हें टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेलने का मौका मिला, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 6 रन बनाए। इसके बाद नामीबिया के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ 1 रन निकला। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 11 रन बनाए, जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ वह 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में वह अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।इसी दौरान उनके परिवार में भी दुखद घटना हुई। रिंकू सिंह के पिता के निधन ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित किया।

IPL की शुरुआत भी रही खराब, लेकिन फिर दिखाया दम

टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल में भी रिंकू सिंह की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती तीन मुकाबलों में वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। टीम में उनकी बल्लेबाजी की स्थिति भी अलग-अलग नंबरों पर रही, जिससे उन्हें लय हासिल करने में परेशानी हुई। हालांकि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ रिंकू सिंह ने अपनी फॉर्म वापस हासिल कर ली। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए अहम पारियां खेलीं और अपनी पुरानी आक्रामक शैली की झलक दिखाई।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर, अब जिम्बाब्वे में मौका

इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिली थी। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया है। रिंकू के पास इस सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। पिछले कुछ समय से वह टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं, ऐसे में यह सीरीज उनके करियर के लिए काफी अहम मानी जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

मुन्ना सिंह की अगुवाई में नौतनवां में सपा का धरना, जनसैलाब ने दिखाया दम

NEET Protest Update: CJP बोला- सरकार से वार्ता के लिए तैयार, न्यूट्रल जगह पर हो बातचीत

QDENGA Vaccine: डेंगू के टीके से कितनी मिलेगी सुरक्षा? फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More
Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Read More
Sports

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Christchurch: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को चार विकेट से हरा दिया। शनिवार, 24 अक्टूबर को हेगले ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 181 रनों का लक्ष्य 19.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत […]

Read More