कार्डियक अरेस्ट में हर सेकंड कीमती, आप भी बचा सकते हैं किसी की जिंदगी

Cardiac arrest

Cardiac arrest PGI  में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी डे पर AI

नीडल-फ्री एनेस्थीसिया और मरीजों की सुरक्षा पर चर्चा

लखनऊ। किसी व्यक्ति की अचानक सांस रुक जाए, वह बेहोश हो जाए और शरीर में कोई हरकत न हो तो घबराने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना उसकी जान बचा सकता है। ऐसे समय में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), समय पर सीपीआर और एईडी का इस्तेमाल जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित हो सकता है। यही संदेश संजय गांधी पीजीआई में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी डे पर आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।

कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बैचलर ऑफ ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी के छात्र अभय कुमार उपाध्याय ने बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) विषय पर तैयार पोस्टर के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर में बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में सबसे पहले स्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करें, तुरंत 112 पर सूचना दें, मरीज की सांस जांचें और सांस नहीं होने पर 30 चेस्ट कंप्रेशन और 2 रेस्क्यू ब्रीथ के साथ सीपीआर शुरू करें। एईडी उपलब्ध होने पर उसके निर्देशों के अनुसार उपयोग करें और डॉक्टरों के पहुंचने तक सीपीआर जारी रखें। प्रतियोगिता में सुजन्य सिंह को द्वितीय तथा हर्षिता सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला।

ये भी पढ़े

प्रोस्टेट कैंसर की देर से पहचान बन सकती है गंभीर परेशानी की वजह, जानें एक्सपर्ट की सलाह

चीफ एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट धीरज सिंह और चंद्रेश सिंह ने बताया कि भविष्य में नीडल-फ्री एनेस्थीसिया मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। जेट इंजेक्टर, ट्रांसडर्मल ड्रग डिलीवरी और माइक्रोनीडल पैच जैसी तकनीकों से बिना सुई के दवा देने पर काम चल रहा है। इससे इंजेक्शन का दर्द, संक्रमण का खतरा और सुई का डर कम होगा। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब एनेस्थीसिया का अहम हिस्सा बन रही है। ऑपरेशन के दौरान एआई मरीज की लगातार निगरानी, दवा की सही मात्रा तय करने और संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान करने में मदद करेगी।

एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. सुजीत गौतम ने बताया कि संस्थान में नीडल-फ्री एनेस्थीसिया जैसी आधुनिक तकनीकों पर काम शुरू हो चुका है। प्रो. प्रतीक सिंह वैश्य ने अनुशासन, टीमवर्क और लगातार प्रशिक्षण को सफल टेक्नोलॉजिस्ट की पहचान बताया। प्रो. संदीप साहू ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट भले ही पर्दे के पीछे काम करते हों, लेकिन मरीज की सुरक्षा और हर सफल सर्जरी में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार और एलाइड हेल्थकेयर सदस्य विनय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More