जंतर-मंतर से हटाया गया CJP का प्रदर्शन, टेंट उखाड़े गए; कई हिरासत में

Jantar Mantar Protest : नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को रविवार को पुलिस ने हटाते हुए पूरे प्रदर्शन स्थल को खाली करा दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए टेंट और अस्थायी ढांचे हटाए गए तथा जंतर-मंतर परिसर को पूरी तरह खाली करा दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इस बीच CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।

प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर CJP नेता अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने का दावा भी सामने आया, हालांकि बाद में पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास ने स्पष्ट किया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था और पहले की जानकारी गलत थी। उधर, प्रदर्शन के बीच CJP नेता अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने अनशन समाप्त करने के लिए अपनी शर्तें रखी हैं।

इसी बीच CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि सरकार ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शन और नीट विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के बीच भी बैठक हुई है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध के बीच अब सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच संभावित बातचीत पर सभी की नजरें टिकी हैं


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

कोरोना ने फिर दी दस्तक: भागलपुर में बुजुर्ग संक्रमित, प्रशासन अलर्ट मोड में

होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा समुद्री हादसा: तेल और LPG से जुड़े जहाजों में धमाके का दावा, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा

LPG के बाद अब एथेनॉल से चलेगा किचन? सरकार बना रही नई नीति, सब्सिडी मिलने की भी उम्मीद

LPG Price Today: घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

 

Spread the love

2 thoughts on “जंतर-मंतर से हटाया गया CJP का प्रदर्शन, टेंट उखाड़े गए; कई हिरासत में

Comments are closed.

JPSC members
homeslider National

JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

Resignation of three JPSC members : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More