मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

Mass Marriage Scheme

एक दूजे के लिए हुए 220 जोड़े,मिला नया आसमान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नौतनवां कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 220 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। पूरे समारोह में खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध धर्म के जोड़ों का विवाह उनकी-उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजनों की मौजूदगी ने इस आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया।

हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया, वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। बौद्ध धर्म के अनुयायियों का विवाह भी उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया। एक ही मंच पर विभिन्न धर्मों के वैवाहिक संस्कारों ने सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया। समारोह के मुख्य अतिथि नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी व लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

यह भी पढ़ें

UN के तीन मंचों पर भारत ने दिया सतत विकास, ऊर्जा बदलाव पर जोर

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना ने बेटियों के विवाह का आर्थिक बोझ कम किया है और परिवारों को सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह संपन्न कराने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को लाभान्वित कर रही है। यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में सरकार की संवेदनशील सोच का परिणाम है।

Mass Marriage Scheme

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। समारोह में नौतनवां विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, अजय अग्रहरि, राधेश्याम सिंह, नीरज जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

समाज कल्याण अधिकारी महाराजगंज विपिन यादव ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र (साफा) पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पीडी महाराजगंज रामदास चौधरी ने किया। इस अवसर पर नौतनवां के बीडीओ अमित मिश्रा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के इस आयोजन ने 220 जोड़ों के नए जीवन की शुरुआत कराई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास

जलवायु परिवर्तन के कारण बिगड़ रही है आपकी नींद

 

Spread the love

Varanasi
Uttar Pradesh

वाराणसी में बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा के 84 घाट डूबे; NDRF-SDRF अलर्ट

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। नदी का पानी तेजी से घाटों और आसपास के निचले इलाकों में फैल रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। वाराणसी के सभी 84 घाट पानी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

शिक्षा मंत्री के आवास का शिक्षक अभ्यर्थियों ने किया घेराव

Lucknow: सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों, जो आरक्षित वर्ग के हैं, ने अपनी पांच प्रमुख मांगों को लेकर आज बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और और मांगें पूरी करने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना था कि आरक्षण से जुड़े मामले में माननीय राज्य […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Politics Uttar Pradesh

अमरमणि त्रिपाठी की सियासी वापसी का ऐलान, किया ये बड़ा दावा

फरेंदा से खुद लड़ेंगे चुनाव; अमन मणि को नौतनवा से उतारने की तैयारी गिरीश पाण्डेय Maharajganj: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के कारण मुख्य राजनीति से बाहर हुए पूर्व मंत्री और पूर्वी उत्तर प्रदेश के धाकड़ नेता अमरमणि त्रिपाठी एक बार फिर से मेन स्ट्रीम में लौट रहे हैं। उनके आने से पूर्वांचल की राजनीति में एक […]

Spread the love
Read More