डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास

Delivery Boys : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले डिलीवरी बॉयज के लिए पुलिस ने सजा का तरीका बदल दिया है। अब पहली बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर डिलीवरी एजेंटों से जुर्माना वसूलने के बजाय उन्हें चार घंटे का अनिवार्य ट्रैफिक सेफ्टी लेक्चर अटेंड करना होगा। पुलिस का मानना है कि आर्थिक दंड से ज्यादा प्रभावी सड़क सुरक्षा की शिक्षा हो सकती है। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने यह व्यवस्था शहर के 53 ट्रैफिक पुलिस स्टेशनों में लागू कर दी है और जल्द ही इसे पूरे शहर में विस्तारित करने की तैयारी है।

4000 चालानों के बाद लिया बड़ा फैसला

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) कार्तिक रेड्डी के अनुसार, सिर्फ तीन दिनों में लगभग 4,000 ट्रैफिक उल्लंघन डिलीवरी एजेंटों द्वारा दर्ज किए गए। इनमें रेड लाइट जंप करना, गलत दिशा में वाहन चलाना, हेलमेट न पहनना और ओवरस्पीडिंग जैसी घटनाएं प्रमुख हैं। पुलिस का कहना है कि अधिकांश गिग वर्कर्स छोटे शहरों से रोजगार के लिए आते हैं। ऐसे में बार-बार जुर्माना लगाने से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है, लेकिन इससे नियमों का पालन भी सुनिश्चित नहीं हो पा रहा था।

चार घंटे की क्लास, ताकि दोबारा न टूटे नियम

नई व्यवस्था के तहत नियम तोड़ने वाले डिलीवरी एजेंटों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक कानून, दुर्घटना से बचाव और जिम्मेदार ड्राइविंग से जुड़े विषयों पर चार घंटे की क्लास में शामिल होना होगा।

पुलिस का मानना है कि डिलीवरी एजेंटों के लिए चार घंटे काम से दूर रहना किसी भी जुर्माने से ज्यादा प्रभावी साबित होगा। इससे वे भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए अधिक सतर्क रहेंगे।

डिलीवरी के दबाव में बढ़ रहे हैं उल्लंघन

पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन फूड और ई-कॉमर्स कंपनियों की तय समय सीमा में डिलीवरी पूरी करने के दबाव के कारण कई डिलीवरी एजेंट ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हैं। समय बचाने के लिए वे रेड लाइट पार करना, गलत दिशा में चलना और तेज रफ्तार जैसी गलतियां करते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

यूलू बाइक भी बनी चिंता की वजह

अधिकारियों ने बताया कि कई डिलीवरी एजेंट किराये पर मिलने वाली यूलू (Yulu) इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल करते हैं। इन वाहनों की गति कम होती है, लेकिन इनकी पहचान और चालान प्रक्रिया अपेक्षाकृत जटिल होने के कारण नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई आसान नहीं होती। इसी वजह से पुलिस ने जुर्माने की जगह जागरूकता आधारित कार्रवाई का विकल्प चुना है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

अलर्ट रहें, सलाद दे सकती है जानलेवा बीमारी ,इस देश में मची तबाही

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

इस रूट पर दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train?

प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को

Spread the love

One thought on “डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास”

Comments are closed.

Lucknow Traffic
homeslider Uttar Pradesh

दिलकुशा क्रॉसिंग पर बनेगा चार लेन का ROB, आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Lucknow Traffic: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम परियोजना शुरू होने जा रही है। विक्रमादित्य मार्ग स्थित दिलकुशा क्रॉसिंग पर चार लेन वाले रोड ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 650 मीटर लंबे इस आरओबी के निर्माण से लगभग तीन लाख लोगों को सीधा फायदा मिलने की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे का मामला पहुंचा राज्यपाल तक, अजय राय बोले- केंद्र करे हस्तक्षेप

Lucknow: उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। इस मामले में अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है। अजय राय ने कहा […]

Spread the love
Read More
Indus Waters Treaty
International

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, आर्बिट्रेशन कोर्ट के फैसले को किया खारिज

Indus Waters Treaty: सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। भारत ने सिंधु जल संधि से जुड़े मामले में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन की ओर से दिए गए फैसले को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने अदालत के अधिकार क्षेत्र […]

Spread the love
Read More