बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर

दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई, फोर्स तैनात

Bulandshahr Firing : यूपी के बुलंदशहर में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट के बाद 15 मिनट तक फायरिंग होती रही, जिससे दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा मंगलवार रात 9.30 बजे हुआ। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी।

वारदात में सोनू (26) और अजब सिंह (42) को सीने में गोली लगी। उनकी मौत हो गई। फायरिंग में उनके साथी भी घायल हो गए। घटना के बाद निजामपुर गांव में तनाव का माहौल है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है। वारदात जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर की है।

पैसों के लेन-देन पर चल रहा था विवाद

गांव निजामपुर निवासी सोनू पुत्र सुनील और अजब सिंह ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रात 9.30 बजे सोनू अपने साथियों प्रशांत और सत्तू के साथ स्विफ्ट कार से गांव वापस आ रहा था। उसी वक्त अजब अपने साथियों उत्तम और रतन के साथ स्कॉर्पियो से लौट रहा था।

पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग होने लगी

दो किमी पहले दोनों का आमना सामना हो गया। सोनू और अजब के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। 15 मिनट में 20-22 राउंड फायरिंग हुई। सोनू (26) और अजब (42) के सीने में गोली लगी, जबकि एक-एक गोली रतन और अरविंद के पैर में लगी।

एक को कार से कुचला, दूसरे की अस्पताल में मौत

सोनू और अजब सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गए। उत्तम और रतन ने अजब को उठाया और स्कॉर्पियो से अस्पताल ले जाने लगे। सड़क पर पड़े सोनू पर कार चढ़ा दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, अजब को ग्रेटर नोएडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत करार दे दिया।

 ADG और  DIG  मौके पर पहुंचे

बवाल की सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण कर पुलिस अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर बवाल हुआ है। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। दोनों गुटों के दो लोगों की मौत हो गई है। घायलों से पूछताछ की जा रही है। दोनों गुटों के कुछ अज्ञात लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

वाह रे ब्रिटेन ! मंदिर की जगह मुस्लिमों को बेच दी

यौन अपराध मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने के दावों पर गडकरी का जवाब

गुप्त नवरात्र में बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें पूरी पूजा विधि

 

 

#Bulandshahr ,#UPNews #,CrimeNews ,#BulandshahrFiring ,#DoubleMurder, #BreakingNews, #UttarPradesh #,Police #,LawAndOrder #,HindiNews, #LatestNews, #CrimeUpdate #BulandshahrNews ,#UPCrime ,#BreakingHindiNews,

 

 

Spread the love

One thought on “बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर”

Comments are closed.

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Chitrakoot
homeslider Uttar Pradesh

चित्रकूट में बाढ़ का खौफ! मंदाकिनी का बढ़ा जलस्तर, 50 गांव अलर्ट पर

Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी के बढ़े जलस्तर ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी तिरहार क्षेत्र में यमुना की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे राजापुर, पहाड़ी और सरधुवा क्षेत्र के नदी किनारे बसे 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

बाल्टी के सहारे मुस्लिम भाई को राखी बांधने पहुंचीं बहन

Lucknow रक्षाबंधन पर दिखी इंसानियत की मिसाल बाल्टी के सहारे मुस्लिम भाई को बांधी राखी विजय श्रीवास्तव राजधानी लखनऊ में रक्षाबंधन के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाई-बहन के रिश्ते की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। पीजीआई रोड स्थित उतरठिया चौराहे के पास एक बुजुर्ग हिंदू महिला अपनी शारीरिक परेशानी […]

Spread the love
Read More