लूट को चोरी में दर्ज करना पड़ा भारी, फतेहपुर के कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित

Suspended

Suspended उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शराब ठेके पर हुई लूट की घटना को चोरी के रूप में दर्ज करना पुलिस अधिकारियों को भारी पड़ गया। मामले में लापरवाही और तथ्यों को गलत तरीके से दर्ज करने के आरोप में बिंदकी कोतवाली प्रभारी और खजुहा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रयागराज जोन के आईजी अजय कुमार मिश्र ने यह कार्रवाई की है।

मामला बिंदकी क्षेत्र के अरईपुर घेरवा गांव स्थित एक देशी शराब ठेके का है। आरोप है कि देर रात बदमाशों ने ठेके पर मौजूद चौकीदार विजयपाल सिंह को बंधक बनाकर एक तरफ फेंक दिया और दुकान से शराब व नकदी लूटकर फरार हो गए। कुछ समय बाद गश्त कर रही पीआरवी टीम ने चौकीदार की आवाज सुनकर उसे मुक्त कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने लूट जैसी गंभीर वारदात को चोरी की धाराओं में दर्ज कर लिया।

मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच कराई। जांच में पाया गया कि घटना की प्रकृति और दर्ज मुकदमे की धाराओं में स्पष्ट अंतर था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आईजी अजय कुमार मिश्र ने दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में संशोधन करते हुए लूट की धाराएं जोड़ दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ तथ्यों के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की GST चोरी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

भारत-नेपाल तस्करी कर ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

 

Spread the love

One thought on “लूट को चोरी में दर्ज करना पड़ा भारी, फतेहपुर के कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिपाही के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर नवाजा ए अहमद सौदागर Lucknow : महानगर क्षेत्र स्थित डंडहिया मार्केट में रविवार को पत्नी के साथ सब्जी लेने गए सेक्टर सी निवासी अनिल लांबा अचानक गश खाकर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो […]

Spread the love
Read More