
महराजगंज! भारत-नेपाल तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों बड़ी की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए बरामद माल समेत आरोपी युवक को नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम शेख फरेन्दा स्थित नो-मैन्स लैंड के पास संदिग्ध वाहन की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच नेपाल ले जाए जा रहे तस्करी की रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद हुई। बरामद सामान में 140 सूट, 15 साड़ियां और 20 लेडीज कुर्तियां शामिल हैं। मौके से गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अनूप जायसवाल निवासी ग्राम महुअवा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज बताया है।
ये भी पढ़े
दो टूक : चुनावी मोड में यूपी…अबकी लड़ाई हार्ड और साफ्ट हिंदुत्व की
डॉ मनोज को मिलेगा एमिनेंट डॉक्टर पर्सनेलिटी अवार्ड
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया है कि बरामद अवैध कपड़ों और आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए नौतनवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। मामले में कस्टम विभाग आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
– उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews


2 thoughts on “भारत-नेपाल तस्करी कर ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार”
Comments are closed.