प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका को चलने में दिक्कत

Deepika Padukone's  pregnancy

खुद बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी

Deepika Padukone’s  pregnancy : दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच चुकी हैं। अब दीपिका ने एक मीम शेयर कर थर्ड ट्राइमेस्टर की कंडीशन बताई है। दीपिका ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन से एक मीम शेयर किया है, जिसमें एक महिला बाथरूम जाने के लिए जद्दोजहद करती दिख रही है। इस वीडियो के साथ लिखा हुआ है, जब आप थर्ड ट्राइमेस्टर में रात को बाथरूम यूज करने उठते हैं। स्टोरी के साथ दीपिका ने थर्ड ट्राइमेस्टर में होने की कन्फर्मेशन दे दी है, यानी एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी का 7वां महीना पार कर चुकी हैं और कुछ ही हफ्तों में उनकी डिलीवरी हो सकती है।

क्या है थर्ड ट्राइमेस्टर

यह 28वें सप्ताह (7वें महीने की शुरुआत) से शुरू होकर डिलीवरी (आमतौर पर 37-40 सप्ताह) तक चलता है। इस समय बच्चे का सबसे तेज विकास होता है और मां का शरीर प्रसव (लेबर) की तैयारी करने लगता है। बच्चे का वजन लगभग 1–1.5 किलोग्राम तक पहुंच सकता है। आंखें खुलने-बंद होने लगती हैं। सुनने की क्षमता काफी विकसित हो जाती है। हाथ-पैरों की हरकतें तेज महसूस होती हैं। पेट का आकार काफी बढ़ जाता है। सांस फूलना, क्योंकि गर्भाशय डायाफ्राम पर दबाव डालता है। बार-बार पेशाब आता है। कमर, कूल्हों और पैरों में दर्द, पैरों और टखनों में सूजन, सीने में जलन (एसिडिटी) होती है और रात में नींद आने में परेशानी महसूस होती है।

यह भी पढ़ें

हेमा मालिनी के सामने जीतेन्द्र ने किसे कहा खटारा

अप्रैल में अनाउंस की की थी दूसरी प्रेग्नेंसी

19 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोलेबोरेशन पोस्ट के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज दी थी। कपल ने बेटी दुआ की पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकडे़ एक तस्वीर शेयर कर ये बड़ी अनाउंसमेंट की। इस पोस्ट के साथ इविल आई का कैप्शन रखा गया था। पोस्ट आने के बाद कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दीं।

दीपिका पादुकोण ने प्लॉन्ट किया बेबी बंप

इन दिनों सोशल मीडिया पर लिमिटेड पोस्ट शेयर कर रहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी बंप प्लॉन्ट किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी पोस्ट के बाद एक एड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेबी बंप के साथ मस्तीभरे अंदाज में दिख रही हैं।

2024 में बेटी दुआ का जन्म हुआ था

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने आठ सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल। 8-9-2024। दीपिका और रणवीर।’ 21 अक्टूबर 2025 में दिवाली के खास मौके पर कपल ने पहली बार बेटी दुआ की तस्वीरें शेयर की थीं। दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 2018 में इटली में शादी की थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

हेमा मालिनी के सामने जीतेन्द्र ने किसे कहा खटारा

लखनऊ में विमान से टकराया पक्षी

TV एक्टर रोहित चंदेल ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़

 

 

Spread the love

Patekar death case
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

Patekar death case: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद गोवा पुलिस की ओर से मेडिको-लीगल मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान की जांच करेगी। हालांकि, इस खबर […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More
Entertainment

नाना पाटेकर: बेबाक आवाज का अंत, किरदारों में हमेशा जिंदा रहेंगे

Lucknow: भारतीय सिनेमा के फलक पर कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जो सिर्फ कैमरे के सामने अभिनय नहीं करते, बल्कि अपनी मौजूदगी से पूरे समाज के भीतर सुलग रहे सवालों को आवाज देते हैं। आठ अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला स्थित अपने फ्लैट में 75 वर्ष की आयु में जब नाना पाटेकर […]

Spread the love
Read More