उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 1000 लोग फंसे, यूपी में बारिश से 10 की मौत

IMD Weather Update

IMD Weather Update : मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। यह लगातार पांचवां साल है, जब मानसून ने 38 दिन से कम समय में पूरे देश को कवर किया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद हैं। यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 यात्री फंसे हैं। 10 जिलों में बारिश के कारण आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में सड़कों पर तीन से चार  फीट पानी भर गया।

उत्तर प्रदेश के 69 शहरों में गुरुवार को बारिश हुई। बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। हरदोई में दो  बहनें नदी में बह गईं। राजस्थान के धौलपुर में बारिश के चलते मकान ढह गया और छह  लोग मलबे में दब गए। अजमेर के किशनगढ़ में भी कच्चा मकान ढहने से माता-पिता और बच्चा दब गया। राज्य में छह  ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। कई ट्रेनें लेट भी हैं। उत्तराखंड के टिहरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप तीन सरकारी आवासीय परिसर में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने वहां रहने वाले तीन परिवारों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है।

वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या  सात हुई

केरलम के वायनाड जिले में सुरंग निर्माण स्थल पर हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात  हो गई है। शुक्रवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया। बचाव दल अब भी लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। यह हादसा सात  जुलाई को वायनाड और कोझिकोड को जोड़ने वाली अनाक्कमपोयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना के निर्माण स्थल पर हुआ था।

हिमाचल : सिरमौर में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, लैंडस्लाइड का खतरा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने जिले में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते लैंडस्लाइड, अचानक बाढ़, पेड़ गिरने और सड़कें बंद होने का खतरा बना हुआ है।

सुपर टायफून ‘बावी’ से मानसून की रफ्तार धीमी होगी

फिलीपींस के उत्तर में प्रशांत महासागर में सुपर टायफून ‘बावी’ बना है। यह ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहा है। चौथी कैटेगरी के इस तूफान का असर तीन  से चार  हजार किमी दूर बंगाल की खाड़ी तक पड़ रहा है। जब तक यह तूफान चीन में नहीं पहुंचता, तब तक बंगाल की खाड़ी में बारिश कराने वाला नया सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दो दिन बाद से देश के कई हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। अगले करीब एक हफ्ते तक अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, यमुनोत्री हाईवे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार सुबह स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर लैंडस्लाइड हुई। मलबा और पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया। इसके चलते करीब 100 से 150 यात्री रास्ते में फंस गए हैं। सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है।

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट पर पानी का स्तर बढ़ने से घाट का निचला हिस्सा जलमग्न हो गया। घटना का वीडियो सामने आया है।

 छत्तीसगढ़: अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में द


क्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

चंपत, गोपाल और अनिल मिश्रा अब पैदल

सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 77,500 पर पहुंचा, निफ्टी भी 200 अंक ऊपर

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका भी गंभीर घायल

सोना ₹1,306 बढ़कर ₹1.44 लाख पर पहुंचा

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 1000 लोग फंसे, यूपी में बारिश से 10 की मौत”

Comments are closed.

New Delhi
National Politics

SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला खत

New Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच 42 पूर्व जजों और संवैधानिक पदों से सेवानिवृत्त अधिकारियों के एक समूह ने खुला पत्र जारी किया है। पत्र में चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कथित कोशिशों पर चिंता जताई गई है। पूर्व जजों ने मतदाता […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

कल मनाया जाएगा वायुसेना दिवस

New Delhi: देश की सुरक्षा में भारतीय वायुसेना की भूमिका और उसके वीर जवानों के साहस, शौर्य एवं बलिदान को सम्मान देने के लिए हर साल आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ देश की हवाई सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों […]

Spread the love
Read More
Balrampur
homeslider Weather

बलरामपुर में दिन में ही रात जैसा नजारा, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

Balrampur: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। बुधवार दोपहर बलरामपुर जिले में देखते ही देखते आसमान पर घने बादल छा गए और दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम […]

Spread the love
Read More