प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका भी गंभीर घायल

UP Crime News

UP Crime News : यूपी के कौशांबी में शुक्रवार सुबह 6 बजे प्रेम-प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि इसकी भनक लगते ही युवती के परिजनों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव की है।

देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक

पुलिस के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 19 वर्षीय शिव प्रसाद का पास के महुआ खाड़ा गांव निवासी एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार देर रात वह अपने एक दूर के रिश्तेदार के यहां गया था। वहीं से लौटते समय वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों घर में मौजूद थे, तभी युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद घर में विवाद शुरू हो गया और मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया।

प्रेमिका के परिजनों पर पीटने का आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती को भी गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल शिव प्रसाद को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सुबह पुलिस को मिली हत्या की सूचना

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मृतक के बड़े भाई गुरु प्रसाद ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से संबंध थे। देर रात युवक के घर पहुंचने के बाद विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और हमला किन परिस्थितियों में किया गया।

 CO  बोले- सभी पहलुओं की जांच जारी

CO  सदर शिवांक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जांच में पता चला है कि मृतक शिव प्रसाद का राकेश राजपूत की बेटी से प्रेम-प्रसंग था। देर रात युवक के वहां पहुंचने पर विवाद हुआ, जिसमें उसके साथ मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती भी घायल है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

 

 

 

Spread the love

One thought on “प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका भी गंभीर घायल”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More
Crime News

दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा को लेकर चिनहट इंस्पेक्टर ने की बैठक

पंडालों में CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण जरूरी नियम-कानून व गाइडलाइन का पालन कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की ए अहमद सौदागर Chinhat Durga Puja : चिनहट कोतवाली परिसर में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की, जबकि इसका संयोजन सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। सपा कार्यालय से शुरू […]

Spread the love
Read More