यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 20 IAS इधर से उधर

यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 20 IAS इधर से उधर

UP IAS Transfer 2026 : यूपी में गुरुवार की देर रात एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। योगी सरकार ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। तीन जिलों आजमगढ़, बलिया व इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही पीसीएस से आईएएस बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है। सुधा वर्मा को सचिव राजस्व से श्रमायुक्त बनाया गया है। मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। डा. सारिका मोहन महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा से महानिरीक्षक निबंधन बनाई गई हैं। नेहा शर्मा महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सचिव चिकित्सा शिक्षा, अरुण कुमार अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन बनाए गए हैं।

जे रीभा को मिला अतिरिक्त प्रभार

जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक का प्रभार भी दिया गया है। दीपा रंजन मिशन निदेशक राज्य आजीविका मिशन से विशेष सचिव संस्कृति विभाग, संजय कुमार प्रथम विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक धर्माथ कार्य को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से कार्यमुक्त उन्हें निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशाल सिंह विशेष सचिव सस्कृति, निदेशक सूचना एवं निदेशक संस्कृति विभाग से विशेष सचिव संस्कृति तथा निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।

विवाद में रहे संदीप भागिया मध्यांचल विद्युत के प्रबंध निदेशक

संदीप भागिया अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर तथा अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद द्वितीय से प्रबंध निदेशक मध्याचंल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं। संदीप को लेकर वहां काफी विवाद चल रहा था। परीक्षित खटाना मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर, राकेश कुमार पटेल अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़, रेणु तिवारी विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा सचिव राज्य महिला आयोग को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। ओजस्वी राज मथुरा-वृंदावन के नगर आयुक्त बने

जग प्रवेश नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन से विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु प्रवर्तन विभाग, ओजस्वी राज मुख्य विकास अधिकारी बलिया से नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन, आलोक कुमार एडीएम (वि/रा) से मुख्य विकास अधिकारी बलिया बनाए गए हैं। अजय कुमार गौतम मुख्य विकास अधिकारी इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद प्रथम, संजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी इटावा, मनिकंदन ए प्रतीक्षारत से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं। डा. वंदना वर्मा विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम को संयुक्त प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 77,500 पर पहुंचा, निफ्टी भी 200 अंक ऊपर

सोना ₹1,306 बढ़कर ₹1.44 लाख पर पहुंचा

UP में 2027 से पहले राम के नाम पर छिड़ी नई सियासी जंग

PDA से प्लान-100 तक सपा का नया दांव, बदल पाएगा 2027 का समीकरण?

 

 

 

Spread the love

One thought on “यूपी में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, 20 IAS इधर से उधर”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की, जबकि इसका संयोजन सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। सपा कार्यालय से शुरू […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

Barabanki: विकासखंड सिद्धौर में नवागत खंड शिक्षाधिकारी श्री कमलेश कुमार मिश्र जी के आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक सिद्धौर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री जंग बहादुर वर्मा जी ने किया। समारोह में विकासखंड सिद्धौर के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित […]

Spread the love
Read More