T20 सीरीज तो गंवायी ही, हार का भी बना शर्मनाक रिकॉर्ड

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer  भारत ने T20 क्रिकेट में जितनी तेजी के साथ दुनिया में बादशाहत हासिल की, श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद से उतनी ही तेजी से निचले पायदान की ओर बढ़ रही है। यही कारण है कि अय्यर की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को रिकॉर्ड 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया अब इस सीरीज में 2:0 से पीछे हो गई जिसमें उसके सामने अब इसे जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। टीम इंडिया को पहली बार T20 इंटरनेशनल में किसी मुकाबले में 100 से अधिक रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत जहां बेहद शर्मनाक देखने को मिली तो वहीं पूरी पारी 11.4 ओवर्स में सिर्फ 76 रनों के स्कोर पर सिमट गई।

ये भी पढ़े

T20 विश्व कप चैंपियन के पांच मैच, भारत एक भी नहीं जीत सका

पहली बार इंडिया को मिली 100 से अधिक रनों से हार

श्रेयस अय्यर के कप्तानी संभालने के बाद से T20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक देखने को मिला है। आयरलैंड के खिलाफ जहां पहली बार हार का सामना किया तो वहीं सीरीज भी 2:0 से गंवा दी। इसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर पहला T20 मैच जहां बारिश के चलते रद्द हो गया था तो वहीं दूसरे और तीसरे मुकाबले में लगातार हार का सामना करना पड़ा। अय्यर की कप्तानी में अब तक टीम इंडिया एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। वहीं T20 इंटरनेशनल में उन्हें रनों के अंतर मामले में अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम इंडिया ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 80 रनों से हार का सामना किया था। ऐसे में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम को पहली बार किसी मैच में 100 से अधिक रनों की हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़े

इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी, नेट्स में जमकर बहाया पसीना

T20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार

बनाम इंग्लैंड : 125 रन (ट्रेंट ब्रिज, साल 2026)

    बनाम न्यूजीलैंड : 80 रन (वेलिंग्टन, साल 2019)

    बनाम साउथ अफ्रीका : 76 रन (अहमदाबाद, साल 2026)

बनाम साउथ अफ्रीका : 51 रन (मुल्लांपुर, साल 2025)

बनाम न्यूजीलैंड : 50 रन (विशाखापट्टनम, साल 2026)

T20 में बनाया टीम इंडिया ने अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर

भारतीय टीम का T20 इंटरनेशनल में न्यूनतम स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 74 रनों का है। वहीं इसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में 76 रनों पर सिमटना टीम इंडिया का दूसरा न्यूनतम स्कोर T20 इंटरनेशनल में हो गया है। भारतीय टीम के लिए अब इस सीरीज को जीतने की उम्मीद तो खत्म हो गई है लेकिन उनके पास इसे बराबरी पर खत्म करने का मौका अभी जरूर बाकी है।

टीम इंडिया का T20 इंटरनेशनल में न्यूनतम स्कोर

   बनाम ऑस्ट्रेलिया : 74 रन (साल 2008, मेलबर्न)

बनाम इंग्लैंड : 76 रन (साल 2026, ट्रेंट ब्रिज)

बनाम न्यूजीलैंड : 79 रन (साल 2016, नागपुर)

  बनाम साउथ अफ्रीका : 92 रन (साल 2015, कटक)

बनाम श्रीलंका : 101 रन (साल 2016, पुणे)

    बनाम जिम्बाब्वे : 102 रन (साल 2024,

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मंदिर, राम सेतु और राजनीति: कैसे बदलते रहे नेताओं के सुर

भारतीय महिला अफसर जेल में करती रही कैदी के साथ सेक्स

दबंगों, सरकारी शोहदों की पिटाई और धमकियां खाता देश का चौथा खंभा

मेरठ में दर्दनाक सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू कार खाई में गिरी, दिल्ली के तीन युवकों की मौत, एक ICU में भर्ती

जन्मदिन पार्टी का झांसा, होटल में ले जाकर नाबालिग से कथित दुष्कर्म; पुलिस सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

 

Spread the love

One thought on “T20 सीरीज तो गंवायी ही, हार का भी बना शर्मनाक रिकॉर्ड”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

गुरु रामदास जयंती कल 

Lucknow: सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु रामदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए मानव सेवा, विनम्रता और भाईचारे का संदेश […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही हैं

इन तीन संकेतों से कर सकते हैं आभास New Delhi: दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम। कुछ तो ऐसे हैं। जिनके माध्यम से दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती हैं। सवाल यह उठता है कि आम व्यक्ति कैसे पहचानें कि […]

Spread the love
Read More