भारतीय महिला अफसर जेल में करती रही कैदी के साथ सेक्स

Ontario Jail Scandal

कनाडा की जेल व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली पर उठे सवाल

जालंधर की रहने वाली है लेडी अफसर

Ontario Jail Scandal : कनाडा के ओंटारियो प्रांत में तैनात भारतीय मूल की एक महिला जेल अधिकारी पर एक पंजाबी कैदी के साथ कथित निजी संबंध रखने और उससे जुड़े संवेदनशील मामलों में नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। इससे कनाडा की जेल व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार मामला केवल व्यक्तिगत संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक वरिष्ठ जेल अधिकारी पर कथित हमले की साजिश की जांच के दौरान भी महिला अधिकारी का नाम सामने आया है। अभी जांच जारी है। लेकिन महिला अधिकारी और कैदी दोनों की ओर से लगाए गए आरोपों से इनकार किया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार  तीन जुलाई को ऑन्टारियो सुपीरियर कोर्ट की अनुमति के बाद 563 पन्नों वाले ITO (इन्फॉर्मेशन टू ऑब्टेन) के कुछ हिस्से सार्वजनिक किए गए, जिनसे पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। महिला अधिकारी पेड लीव पर हैं, जबकि कैदी अब भी जेल में बंद है। जांच एजेंसियों ने उसका नाम अमेरिका के वांटेड ड्रग तस्कर रॉयन वेडिंग के कथित ड्रग नेटवर्क से भी जोड़ा है।

जांच के मुताबिक उसने अपनी ड्यूटी उसी ब्लॉक में लगवाई, जहां कैदी बंद था। वह ज्यादातर समय उसकी सेल के आसपास बिताती थी और जेल के आधिकारिक फोन सिस्टम के अलावा कथित तौर पर अवैध मोबाइल के जरिए भी उसके संपर्क में रहती थी। बदले में कैदी उस पर महंगे गिफ्ट लुटाता रहा। जांच दस्तावेजों के मुताबिक उसने महिला अधिकारी की कॉस्मेटिक सर्जरी और विदेश यात्राओं का खर्च भी उठाया। पूरा मामला तब सामने आया, जब एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के घर पर जानलेवा हमले की साजिश की जांच शुरू हुई। जांच एजेंसियों का आरोप है कि जालंधर मूल की महिला अधिकारी ने ही उस अधिकारी की कार की नंबर प्लेट की फोटो कैदी तक पहुंचाई थी।

इसके बाद कथित तौर पर उसी जानकारी के आधार पर अधिकारी की पहचान कर पूरी साजिश रची गई। यह मामला बाद में कनाडा पुलिस की प्रोजेक्ट साउथ जांच का अहम हिस्सा बना। कनाडा पुलिस इस पूरे मामले में कई अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ पुलिस अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों के नाम भी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल महिला अधिकारी पेड लीव पर हैं, जबकि संबंधित कैदी जेल में बंद है। अदालत में मामला विचाराधीन है और जांच एजेंसियां इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड तथा अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे कनाडा की जेल सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ और कैदियों के बीच पेशेवर आचरण तथा संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

कैदी और महिला अधिकारी की पृष्ठभूमि

जांच दस्तावेजों के अनुसार, महिला अधिकारी का परिवार पंजाब के जालंधर जिले से जुड़ा बताया गया है। वह ब्रिटिश कोलंबिया में रहती थीं और टोरंटो साउथ डिटेंशन सेंटर में कॉर्पोरल के पद पर कार्यरत थीं। दूसरी ओर संबंधित कैदी पंजाब से कनाडा ट्रक ड्राइवर के रूप में गया था। बाद में जांच एजेंसियों ने उसका नाम कथित ड्रग तस्करी नेटवर्क से जोड़ा। वह फिलहाल जेल में बंद है और अमेरिका प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहा है। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच कथित संबंध जेल में आने से पहले से थे और जेल में कैदी के पहुंचने के बाद संपर्क फिर सक्रिय हो गया।

महंगे गिफ्ट और विदेश यात्राओं के खर्च के आरोप

ITO दस्तावेजों में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित कैदी ने महिला अधिकारी को महंगे उपहार दिए थे। जांच में यह भी दावा किया गया कि कथित तौर पर कॉस्मेटिक सर्जरी और विदेश यात्राओं का खर्च भी कैदी ने उठाया। जांच अधिकारी के अनुसार यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह किसी जेल अधिकारी और कैदी के बीच पेशेवर मर्यादाओं का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।

 इन आरोपों पर महिला अधिकारी ने किया इनकार

महिला अधिकारी की वकील ने कहा है कि उनकी मुवक्किल ने जांच में पूरा सहयोग किया है। उन्होंने अपना मोबाइल फोन जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया और किसी भी प्रकार के आपराधिक या पेशेवर दुराचार से इनकार किया है। वकील का कहना है कि अभी तक उनकी मुवक्किल के खिलाफ कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है और वह खुद को निर्दोष मानती हैं।

कैदी के वकील ने क्या कहा?

कैदी के वकील ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि कई महीने बीत जाने के बावजूद उनके मुवक्किल के खिलाफ इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक आरोप तय नहीं किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ-इनमेट संबंधों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं और यह मामला अभी पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया में है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

धर्म परिवर्तन, संपत्ति विवाद और धमकियों का मामला, लखनऊ में परिवार पहुंचा पुलिस की शरण

पति को चारपाई से बांधा फिर करंट लगाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनुभव बनाम प्रतियोगिता : क्या कार्यरत शिक्षकों के लिए समान मापदंड उचित हैं?

दो संस्कृतियों का अद्भुत संगमः अमेरिका में बिखरे भारतीय कला के रंग

 

 

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Today’s Horoscope मेष : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health International

तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल

New Delhi: साल 2026 के नोबेल पुरस्कार इन फिजियोलॉजी या मेडिसिन का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन वैज्ञानिकों कार्ल डाइसरॉथ , पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़े उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए सम्मानित किया गया है। […]

Spread the love
Read More