पति को चारपाई से बांधा फिर करंट लगाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fatehpur News

Fatehpur News : फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में पति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। एक पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर डंडों से पीटा और फिर बिजली का करंट भी लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना रविवार की रात की बतायी जा रही है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव निवासी संजीव तिवारी हलवाई का काम करते हैं। रविवार रात काम से घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर पत्नी रन्नो देवी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान पत्नी ने डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद चारपाई से बांधकर मारपीट की गई और बिजली का करंट भी लगाने का आरोप है ।

संजीव की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 ने संजीव तिवारी को पत्नी रन्नो देवी से मुक्त कराया। और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल के भाई की तहरीर पर पत्नी रन्नो देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल के CMS डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

क्या है मामला

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के परशदेपुर गांव में संजीव (40) अपनी पत्नी रन्नो देवी (35) के साथ रहता है। 17 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे माही (14), यश (12), आर्य (2) हैं। संजीव कैटरिंग का काम करता है। संजीव के भाई मनीष तिवारी ने बताया कि वह हर रोज शराब पीता है। अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता है। संजीव रविवार को रात 12 बजे गांव के ही एक कार्यक्रम में खाना बनाकर लौटा था। घर पहुंचने पर उसकी पत्नी रन्नो से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

पत्नी बोली- रोज शराब पीकर करता था मारपीट

पुलिस पूछताछ में रन्नो ने बताया कि उसका पति रोज शराब के नशे में घर आता था। अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। रविवार रात भी वह उसके साथ मारपीट कर रहा था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा… https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

अनुभव बनाम प्रतियोगिता : क्या कार्यरत शिक्षकों के लिए समान मापदंड उचित हैं?

दबंगों, सरकारी शोहदों की पिटाई और धमकियां खाता देश का चौथा खंभा

दो संस्कृतियों का अद्भुत संगमः अमेरिका में बिखरे भारतीय कला के रंग

 

 

Spread the love

One thought on “पति को चारपाई से बांधा फिर करंट लगाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बारावफात पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जगह-जगह रहेगा पुलिस बल का घेरा

तैयारी: अफसर ले रहे पल-पल की खबर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स कर रहे फ्लैग मार्च ए अहमद सौदागर Lucknow : बारावफात के मौके पर आगामी 26 अगस्त 2026 को निकलने वाले जुलूस-ए-मदहे सहाबा और जुलूस-ए- मोहम्मदी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। संवेदनशील स्थानों को अर्धसैनिक बलों […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

रठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम किसान नेता डॉ दिग्विजय भाटी पर जमकर बरसाई लाठियां अधीनस्थों ने भी दिया थर्ड डिग्री, आंख से लेकर पूरी शरीर पर दिया जख्म भनक लगते ही शासन ने SSP को हटाया ए अहमद सौदागर Lucknow : CM से लेकर […]

Spread the love
Read More