मोदी और ताकाइची की मुलाकात: AI, सेमीकंडक्टर और आर्थिक साझेदारी पर फोकस

  Japan PM India visit : हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए कई समझौतों और सहयोग ज्ञापनों (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अपनी छोटी बहन” बताया और भारत-जापान संबंधों को ऐतिहासिक और रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक करार दिया।

AI, सेमीकंडक्टर और तकनीक पर फोकस

दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, दवा उद्योग और उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने और आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने पर भी सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आपसी विश्वास को सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति बताया और तकनीकी सहयोग को भविष्य की जरूरत करार दिया।

भारत-जापान साझेदारी को नई दिशा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत और जापान के बीच भरोसे, साझा मूल्यों और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह भी तय हुआ कि भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे निवेश और व्यापार के नए अवसर खुल सकें।

तीन  दिवसीय भारत दौरे पर हैं ताकाइची

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची  एक से  तीन  जुलाई तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान वे 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन और भारत-जापान बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगी। बिजनेस फोरम में दोनों देशों के उद्योग जगत और सरकारी प्रतिनिधि निवेश, व्यापार और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

रणनीतिक साझेदारी का 75 वर्ष का लक्ष्य

भारत और जापान के बीच 2014 में विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की शुरुआत हुई थी। दोनों देश 2027 में राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अगस्त 2025 में जापान के टोक्यो में 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

राम मंदिर चोरी मामला: पुलिस जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Kangana Ranaut vs Ram Kapoor: ‘लॉक अप 2’ के प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस

UP Encounter: जीजा की हत्या कर फरार साला पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली

 

Spread the love

 UN terrorism stance news
homeslider International

यूएन में बोला भारत- आतंकी सिर्फ आतंकी होता है, खत्म हों दोहरे मापदंड

UN terrorism stance news : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने वैश्विक मंच पर आतंकवाद और मानवता संकट दोनों मोर्चों पर देश का रुख पुरजोर तरीके से रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल काउंटर-टेररिज्म स्ट्रैटेजी (जीसीटीएस) के नौवें रिव्यू के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए […]

Spread the love
Read More
Daycare
homeslider National

डेकेयर में मासूमों पर अत्याचार! वॉशिंग मशीन में डालने और बाथरूम में बंद करने के आरोप

Daycare IT  कंपनी के कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए संचालित एक डेकेयर सेंटर में दो से तीन साल के मासूम बच्चों के साथ कथित शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने पांच महिला देखभालकर्ताओं […]

Spread the love
Read More
Politics
Analysis homeslider Raj Sabha Ran

राम और कांग्रेस: अयोध्या है बहाना, राजनीति है चमकाना

Politics उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। जो कांग्रेस वर्षों से रामलला से दूरी बनाकर चलती रही, जिसके नेता अयोध्या जाने से परहेज करते रहे, वही कांग्रेस अब रामलला के मंदिर में चंदा चोरी की आँच में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए अयोध्या की ओर दौड़ पड़ी है। 30 जून […]

Spread the love
Read More