
डायल-112 के दो पुलिसकर्मी निलंबित, होमगार्ड पर भी कार्रवाई
Biryani : महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि यूपी डायल-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक होटल से तीन प्लेट बिरयानी पैक कराई, लेकिन भुगतान करने से इनकार कर दिया। जब होटल संचालक ने पैसे मांगे तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, जबकि वाहन चालक होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
बिरयानी के पैसे पर बवाल, दो सस्पेंड
जानकारी के अनुसार, होटल संचालक का आरोप है कि डायल-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तीन प्लेट बिरयानी पैक कराई और भुगतान करने से मना कर दिया। पैसे मांगने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले ने तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल जांच कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच एवं चिकित्सीय परीक्षण में यह सामने आया कि यूपी-112 पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव तथा वाहन चालक होमगार्ड मनोज कुमार ने शराब का सेवन किया था। प्रथम दृष्टया इन तीनों द्वारा अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार तथा कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने की पुष्टि हुई है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं वाहन चालक होमगार्ड के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला होमगार्ड कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
PGI कर्मचारियों का निदेशक कार्यालय पर घेराव, DPC बैठक टलने से फूटा गुस्सा
IAS Promotion: यूपी के 21 PCS अधिकारी बने IAS


2 thoughts on “मुफ्त के तीन प्लेट बिरयानी ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार”
Comments are closed.